{"_id":"5fe71edc9d2a1a35b3485947","slug":"how-did-singapore-overcome-the-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: सिंगापुर ने ऐसा क्या किया, जिससे कोरोना वायरस पर पा लिया काबू, जानें इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: सिंगापुर ने ऐसा क्या किया, जिससे कोरोना वायरस पर पा लिया काबू, जानें इसके बारे में सबकुछ
पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है और अब इस लड़ाई में उनकी मदद अलग-अलग तरह की वैक्सीन करेंगी। अमेरिका, भारत, ब्रिटेन जैसे कई देशों में अब भी कोरोना के कई सक्रिय मामले हैं और यहां हर दिन पहले के मुकाबले कम संख्या में ही सही, लेकिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगापुर एक ऐसा देश है, जिसने कोरोना के खिलाफ जंग में कई मोर्चों पर कामयाबी हासिल की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सिंगापुर ने कोरोना वायरस को हराने के लिए ऐसा क्या किया।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पूरी दुनिया की तरह ही सिंगापुर में भी कोरोना से संक्रमित मरीज सामने आए। ऐसे में यहां की सरकार ने न सिर्फ जांच प्रक्रिया को तेज किया, बल्कि कई नियमों को सख्ती से लागू भी किया। वहीं, सबसे खास बात तो ये है कि लोगों ने भी सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का पालन काफी अच्छे से किया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर के लोगों को मास्क पहनते हुए सात महीने से ज्यादा का समय हो गया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लोग मास्क को जरूरत के हिसाब से हर समय पहने रखते हैं और खासकर उस समय मास्क पहनने का काफी ध्यान देते हैं, जब वो या तो किसी से मिल रहे हैं या फिर किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाते हैं। यहां के लोगों के जीवन में मास्क अब एक अहम हिस्सा बन गया है। यहां ज्यादातर चीजें खुल गई हैं, लेकिन लोगों के काम करने के तरीके में पूरी तरह से बदलाव आया है। अब लोग कुछ भी काम करते हैं तो सबसे पहले मास्क जरूर पहनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क के अलावा यहां लोग ट्रेसिंग टोकन का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं या यूं कहें कि अब यहां के लोगों के लिए ये सामान्य सी बात हो गई है। इस टोकन के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने में काफी मदद मिलती है। यहां की सरकार से लेकर लोगों तक को एक बात तो साफ पता है कि मास्क पहनकर, इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करके और सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाकर ही कोरोना को मात दे सकते हैं और यहां सभी लोग इन बातों का ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा लोगों को कोरोना वायरस महामारी के प्रति जिस तरह से यहां की सरकार ने जागरूक किया है, वो तरीका भी बड़ा ही असरदार साबित हुआ है। कोविड-19 का असर कम करने में यहां की सियासी और सामाजिक संस्कृति का भी काफी अहम योगदान रहा है। यहां की सरकार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम तो उठाती है, लेकिन यहां के लोग भी नियमों को मानते और इनकी अहमियत को समझते हैं। महामारी के इस दौर में सिंगापुर में सिर्फ 29 लोगों की मौत हुई है और अब नए मामले आने लगभग बंद हो चुके हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।