फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: सिंगापुर ने ऐसा क्या किया, जिससे कोरोना वायरस पर पा लिया काबू, जानें इसके बारे में सबकुछ

Sun, 27 Dec 2020 08:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 27 Dec 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
How did Singapore overcome the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है और अब इस लड़ाई में उनकी मदद अलग-अलग तरह की वैक्सीन करेंगी। अमेरिका, भारत, ब्रिटेन जैसे कई देशों में अब भी कोरोना के कई सक्रिय मामले हैं और यहां हर दिन पहले के मुकाबले कम संख्या में ही सही, लेकिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगापुर एक ऐसा देश है, जिसने कोरोना के खिलाफ जंग में कई मोर्चों पर कामयाबी हासिल की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सिंगापुर ने कोरोना वायरस को हराने के लिए ऐसा क्या किया।

How did Singapore overcome the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पूरी दुनिया की तरह ही सिंगापुर में भी कोरोना से संक्रमित मरीज सामने आए। ऐसे में यहां की सरकार ने न सिर्फ जांच प्रक्रिया को तेज किया, बल्कि कई नियमों को सख्ती से लागू भी किया। वहीं, सबसे खास बात तो ये है कि लोगों ने भी सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का पालन काफी अच्छे से किया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर के लोगों को मास्क पहनते हुए सात महीने से ज्यादा का समय हो गया है।

How did Singapore overcome the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लोग मास्क को जरूरत के हिसाब से हर समय पहने रखते हैं और खासकर उस समय मास्क पहनने का काफी ध्यान देते हैं, जब वो या तो किसी से मिल रहे हैं या फिर किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाते हैं। यहां के लोगों के जीवन में मास्क अब एक अहम हिस्सा बन गया है। यहां ज्यादातर चीजें खुल गई हैं, लेकिन लोगों के काम करने के तरीके में पूरी तरह से बदलाव आया है। अब लोग कुछ भी काम करते हैं तो सबसे पहले मास्क जरूर पहनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How did Singapore overcome the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क के अलावा यहां लोग ट्रेसिंग टोकन का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं या यूं कहें कि अब यहां के लोगों के लिए ये सामान्य सी बात हो गई है। इस टोकन के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने में काफी मदद मिलती है। यहां की सरकार से लेकर लोगों तक को एक बात तो साफ पता है कि मास्क पहनकर, इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करके और सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाकर ही कोरोना को मात दे सकते हैं और यहां सभी लोग इन बातों का ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन
How did Singapore overcome the coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा लोगों को कोरोना वायरस महामारी के प्रति जिस तरह से यहां की सरकार ने जागरूक किया है, वो तरीका भी बड़ा ही असरदार साबित हुआ है। कोविड-19 का असर कम करने में यहां की सियासी और सामाजिक संस्कृति का भी काफी अहम योगदान रहा है। यहां की सरकार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम तो उठाती है, लेकिन यहां के लोग भी नियमों को मानते और इनकी अहमियत को समझते हैं। महामारी के इस दौर में सिंगापुर में सिर्फ 29 लोगों की मौत हुई है और अब नए मामले आने लगभग बंद हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed