सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में ठंड की वजह से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। ठंड की वजह से सर्दी- जुकाम होना आम बात है। काली मिर्च के सेवन से सर्दी- जुकाम से भी छुटकारा मिल सकता है। सर्दियों में काली मिर्च का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको काली मिर्च के फायदे बताएंगे। सर्दियों में डाइट में काली मिर्च को जरूर शामिल करें। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों में काली मिर्च का सेवन करने के फायदे...
{"_id":"5fe7518e8ebc3e3c82243f50","slug":"black-pepper-health-benefits-and-advantages-in-hindi-kali-mirch-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में बेहद ही फायदेमंद है काली मिर्च का सेवन, सर्दी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में बेहद ही फायदेमंद है काली मिर्च का सेवन, सर्दी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा
Sat, 26 Dec 2020 08:41 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
काली मिर्च का सेवन फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
- काली मिर्च का सेवन फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में फेफड़ों और सांस नलियों में संक्रमण होने पर काली मिर्च और पुदीने की चाय का सेवन करें।
गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
गैस की समस्या दूर होगी
- गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। गैस की समस्या को दूर करने के लिए एक कप पानी में आधा नीबू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर व आधा चम्मच काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दांतों के लिए फायदेमंद
- काली मिर्च और नमक को साथ में मिलाकर दांतों में लगाने से दांतों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पायरिया के मरीजों के लिए काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों के लिए फायदेमंद
- काली मिर्च आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आंखों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च को पीस लें और उसके पाउडर को देशी घी के साथ मिलाकर सेवन करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आगे पढ़ें...