कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन ने हमारी दिनचर्या बदल कर रख दी है। लॉकडाउन के दौरान हमारे रहन-सहन से लेकर खानपान तक, हमारी बहुत-सी आदतों में बदलाव आए हैं। लॉकडाउन से पहले बड़ी आबादी अक्सर बाहर के खाने पर निर्भर रहती थी। होटलों, रेस्त्रां से लेकर ठेले-खोमचे पर लोग खाने से लेकर चाट, पकौड़े वगैरह खाते थे। लेकिन इन दिनों जब लॉकडाउन में होटल, रेस्त्रां वगैरह बंद हैं, तो लोग अपने ही घरों में पौष्टिक खाने पर ध्यान दे रहे हैं। चाट-पकौड़े भी लोग घरों में ही बना रहे हैं और स्वाद ले रहे हैं। आइए, जानते हैं हमारे खानपान में और कौन से बदलाव आए हैं।
{"_id":"5ebcd291f8cdec64944dddfd","slug":"how-coronavirus-lockdown-change-our-diets-it-is-better-for-health-and-fitnes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहर के खाने की आदत छूटी तो फलों और पौष्टिक आहार की ओर लौटे लोग: स्टडी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बाहर के खाने की आदत छूटी तो फलों और पौष्टिक आहार की ओर लौटे लोग: स्टडी
Thu, 14 May 2020 10:39 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खाना या पैक्ड फूड खाने वालोंं की आदत भी बदली है। लोग इस तरह के खाने से बच रहे हैं। विक्रेता भी अब सब्जी और फल बेचने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बेल्जियम के यूनिवर्सिटी ऑफ एंटवर्प द्वारा 11 देशों के 11 हजार विक्रेताओं पर अध्ययन से पता चला, लोग पौष्टिक खाना अधिक पसंद कर रहे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाचन भी हो रहा ठीक
- प्रमुख शोधकर्ता डी बैकर के मुताबिक, ऑस्ट्रिया, ग्रीस, कनाडा, ब्राजील और आयरलैंड में तैयार खाना खरीदने वालों की संख्या घट गई है। लोगों का कहना है कि घर के खाने से हाजमा भी ठीक है। खानपान में आए ये बदलाव लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : अमर उजाला
मीठा और नमक की मात्रा भी घटी
- आम दिनों में लोग नमक और मीठा अधिक खाते थे। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से इसकी मात्रा भी घटी है। लोग अपने खानपान को लेकर ज्यादा सतर्क हुए हैं।
विज्ञापन
समोसा
- फोटो : Pixabay
स्नैक्स खाना भी कम हुआ
- स्नैक्स का भी उपयोग घटा है और आटा व दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी है। हालांकि मीट, मछली खाने वाले और शराब पीने वालों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।