फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: कोलेस्ट्रॉल घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, ये हरी सब्जी देती है कई सारे फायदे

Sat, 26 Sep 2026 12:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, कैल्शियम और कई प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं। इसे डाइट का हिस्सा बनाने से प्रतिरक्षा, हड्डियों और हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
How Broccoli May Support Your Heart, Bones and Brain know in hindi
ब्रोकली खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

डाइट में सुधार करना सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए आहार में उन चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे  जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति हो सके। हरी सब्जियां हमारे आहार में जरूरी शामिल होनी चाहिए, ब्रोकली इसमें काफी फायदेमंद हो सकती है।



ब्रोकली दिखने में फूलगोभी जैसी लगती है, लेकिन पोषण के मामले में इसमें कई ऐसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी शरीर को रोज जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि वजन कंट्रोल करने से लेकर संतुलित आहार तक, अलग-अलग डाइट प्लान में इसे जगह दी जाती है।

ब्रोकली में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कई प्राकृतिक पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए उपयोगी है, जबकि विटामिन के हड्डियों और सामान्य रक्तस्राव नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसके अलावा ब्रोकली में फोलेट, कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं।

How Broccoli May Support Your Heart, Bones and Brain know in hindi
ब्रोकली के फायदे - फोटो : Freepik.com

विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत

ब्रोकली लो कैलोरी वाली ऐसी सब्जी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। 
 

  • करीब 100 ग्राम ब्रोकली से दिनभर की विटामिन सी की जरूरत का लगभग 91 प्रतिशत और विटामिन के का करीब 77 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त हो सकता है। 
  • विटामिन सी शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है और प्रतिरक्षा तंत्र को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
  • विटामिन के शरीर में सामान्य रक्त का थक्का बनने की प्रक्रिया और हड्डियों के स्वास्थ्य में भूमिका निभाता है। 


ब्रोकली में फोलेट यानी विटामिन बी9 भी पाया जाता है। यह कोशिकाओं के सामान्य कामकाज और ऊतकों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व है। गर्भावस्था के दौरान फोलेट की जरूरत विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है। 

How Broccoli May Support Your Heart, Bones and Brain know in hindi
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद - फोटो : Freepik.com

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

ब्रोकली को हृदय के लिए भी फायदेमंद सब्जियों में शामिल किया जाता है। इसके पीछे एक वजह यह है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व और यौगिक शरीर में हृदय रोग से जुड़े कुछ जोखिम कारकों को कम करने में मददगार हो सकते हैं। कुछ अध्ययनों में ब्रोकली खाने वाले लोगों में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम होने की बात सामने आई है।
 

  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और बढ़ा हुआ ट्राइग्लिसराइड हृदय रोग के जोखिम से जुड़े प्रमुख कारक हैं। 
  • इसके अलावा ब्रोकली में ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं जिनमें सूजन यानी इंफ्लामेशन कम करने वाले गुण हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How Broccoli May Support Your Heart, Bones and Brain know in hindi
आहार में ब्रोकली के फायदे - फोटो : Freepik.com

बोन और ब्रेन दोनों के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में मौजूद विटामिन-के और कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। नियमित रूप से संतुलित आहार के जरिए इन पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा मिलना हड्डियों की मजबूती और उनके घनत्व को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ब्रोकली में फास्फोरस, जिंक और विटामिन ए व सी भी पाए जाते हैं, जो शरीर और हड्डियों के सामान्य स्वास्थ्य में भूमिका निभाते हैं।
 

  • ब्रोकली खाने से मस्तिष्क स्वास्थ्य में भी लाभ देखा गया है। अध्ययनों में  देखा गया है कि ब्रोकली जैसे क्रूसीफेरस सब्जियों में मौजूद प्राकृतिक यौगिक मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकते हैं।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed