फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गले में संक्रमण और दर्द से हैं परेशान, इन उपायों से पा सकते हैं जल्द फायदा

Sun, 28 Mar 2021 02:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 28 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
home remedy for throat infection
throat

बदलते मौसम में गले में संक्रमण होना बहुत ही सामान्य है, हालांकि कोरोना के समय में इस तरह के लक्षण आपकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। गले में खराश और दर्द होने को कोरोना वायरस के संक्रमण का भी संभावित लक्षण माना जाता है। सामान्य तौर पर गले में होने वाले संक्रमण की समस्या सर्दी और जुकाम के साथ होती है, वहीं कुछ लोगों में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी ऐसी दिक्कत हो सकती है। गले में होने वाले संक्रमण के कारण लोगों को कुछ भी निगलने में दिक्कत होती है, साथ ही लगातार गले में बना रहने वाला दर्द आपको परेशान कर सकता है।


गले में होने वाले संक्रमण और दर्द की इस समस्या को आप घर में मौजूद चीजों के माध्यम से भी दूर कर सकते हैं। अगली स्लाइडों में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप इस तरह के संक्रमण से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

home remedy for throat infection
नमक पानी के फायदे - फोटो : iStock

नमक और पानी के गरारे
नमक और पानी से गरारे करने से  गले में संक्रमण और इसके कारण होना वाली दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नमक और पानी के गरारे करने से गले में पनप रहे संक्रमण कारक बैक्टीरिया मर जाते हैं। इस घरेलू उपाय को प्रयोग में लाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो चुटकी नमक मिला लें। इस पानी से कम से कम 10 मिनट तक गरारे करें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं। 

home remedy for throat infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हल्दी और दूध का सेवन
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, यही कराण है कि इसे संक्रमण को दूर करने में बहुत ही उपयोगी औषधि के रूप में जाना जाता है। गले से कफ और संक्रमण को दूर करने के लिए गर्म दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रात को सोते समय इसका सेवन करना काफी लाभकारी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy for throat infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन से मिलता है फायदा
लहसुन को एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर माना जाता है, इस कराण से विशेषज्ञ इसे गले के संक्रमण के इलाज में लाभदायक मानते हैं। लहसुन को कच्चा खाने के ज्यादा लाभ होता है। गले में संक्रमण को दूर करने के लिए तीन से चार कलियों को खाली पेट चबाना चाहिए। ऐसा करने से संक्रमण में तेजी से लाभ मिलता है।

विज्ञापन
home remedy for throat infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भाप लेने से भी होता है फायदा
गले में संक्रमण को दूर करने के लिए पानी का भाप लेना भी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा करने से ऊपरी श्वसन पथ में बलगम के साथ पैदा हो रहे बैक्टीरिया का बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके लिए किसी बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब चेहरे को बर्तन के थोड़ा ऊपर रखते हुए सिर को तौलिये से ढक लें। लंबी-लंबी सांस लें जिससे भाप पूरी तरह से श्वसन पथ को साफ कर सके। ऐसा करने से आपको जल्द लाभ मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed