सर्दियों में घरेलू उपाय से दमकाएं त्वचा, घर में यूं बनाएं मॉश्चराइजर
नारियल तेल से कोमल होगी त्वचा
- सर्दियों में टमाटर, ग्लिसरीन व दूध मिलाकर मॉश्चराइजर बनाएं और लगाएं। टमाटर और दूध बराबर मात्रा में लें। ग्लिसरीन एक-दो बूंद डालें। अंगूर के रस में शहद मिलाकर चेहरे की मसाज करें, त्वचा ग्लो करेगी और झुर्रियों को रोकेगी।
- सर्दी हो या गर्मी, खूब पानी पीएं ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी पर्याप्त मात्रा में रहेगा तो स्किन डेड नहीं होगी और ग्लो हमेशा बना रहेगा।
- स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं। स्किन कभी रूखी नहीं होगी।
- हाथों की स्किन अगर काफी रूखी है तो इसके लिए या तो नींबू और चीनी को घोलकर उसे हाथों पर लगाएं नहीं तो शहद और नींबू को मिलाकर उसे हाथों पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। थोड़ी देर पार गुनगुने पानी से धो लें, फायदा होगा।
बदलते मौसम में होंठ फटने की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में आपको होठों की देखभाल पर ध्यान देना भी जरूरी है। होठों पर पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन यूज करें। लिप बाम लगाना भी ठीक रहेगा। इसके अलावा सोने से पहले होठों पर मलाई या ऑलिव ऑयल लगाएं। होठों के लिए यह फायदेमंद होता है। इसी तरह सर्दियों में हाथ और एड़ियां ज्यादा रूखी हो जाती हैं। इनकी उचित साफ-सफाई जरूरी है। इनकी सफाई डिटॉल मिले गुनगुने पानी से करें और मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। बालों की नियमित मसाज करना ना भूलें। मालिश करने के लिए आप नारियल, जैतून, ऑलिव या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।