फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांस फूलने की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

Sun, 03 Jan 2021 09:07 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Home remedies for shortness of breath in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सांस फूलने की समस्या वैसे तो आम है, क्योंकि जब भी आप कोई शारीरिक गतिविधि क्षमता से अधिक कर लेते हैं या जब किसी पहाड़ी इलाके पर चढ़ाई करते हैं तो ऑक्सीजन की कमी की वजह से ऐसा हो सकता है। इसे डिस्पनिया कहते हैं। इसमें एक तरह से व्यक्ति को घुटन महसूस होती है। हालांकि कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। यह समस्या श्वसन प्रणाली में संक्रमण या बीमारी, हृदय की बीमारी, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और खून की कमी से भी हो सकती है। ये सभी लक्षण वैसे लोगों में ज्यादातर देखने को मिलते हैं, जिन्हें फेफड़े का कैंसर होता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप सांस फूलने की समस्या को दूर कर सकते हैं।

Home remedies for shortness of breath in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भाप लेना है अच्छा विकल्प 

  • कभी-कभी बलगम की वजह से भी सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, ऐसे में भाप लेना इस समस्या से निजात पाने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भाप लेने से नाक की नलियां साफ रहती हैं और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं आती। 
Home remedies for shortness of breath in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सांस फूलने की समस्या है तो अदरक खाएं 

  • बलगम से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के टुकड़ों को चबाकर खा सकते हैं या रोजाना अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं। दरअसल, अदरक में मौजूद कई घटक बलगम को निकालने का काम करते हैं, जिससे सांस फूलने की समस्या में राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for shortness of breath in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चुकंदर का सेवन है फायदेमंद 

  • अगर आप एनीमिया की वजह से सांस फूलने की समस्या से पीड़ित हैं तो चुकंदर का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें अधिक मात्रा में आयरन होता है और साथ ही यह फाइबर, कैल्सियम, पोटैशियम और विटामिन से भी भरपूर होता है। ये सभी तत्व अच्छी सेहत के लिए अति आवश्यक हैं। 
विज्ञापन
Home remedies for shortness of breath in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सांस फूलने का घरेलू उपाय है सौंफ 

  • आयुर्वेद के मुताबिक, सौंफ सांस की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बलगम को निकालते हैं और सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करते हैं। इसमें मौजूद आयरन से एनीमिया की समस्या में भी राहत मिलती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed