मुंह की बदबू एक गंभीर समस्या है, जो कभी भी आपके आत्मविश्वास के स्तर को कम कर सकती है। यह समस्या कई लोगों को होती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि- धूम्रपान, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, साइनस आदि। हालांकि मुंह की बदबू का प्राथमिक कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों के बीच पैदा होते हैं। इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से दांत साफ (ब्रश) करें और जीभ को भी साफ रखें। वैसे कहा जाता है कि पानी कम पीने की वजह से भी मुंह की बदबू की समस्या पैदा हो जाती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। आइए जानते हैं मुंह की दुर्गंध दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में...
{"_id":"5f96b9ef8ebc3ec5ee58c7c4","slug":"home-remedies-for-mouth-smell-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंह की बदबू दूर करने के लिए घरेलू उपाय, आजमाकर देखें, जरूर होगा फायदा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मुंह की बदबू दूर करने के लिए घरेलू उपाय, आजमाकर देखें, जरूर होगा फायदा
Thu, 07 Jan 2021 01:32 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सौंफ करे मुंह की बदबू दूर
- सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह उपयोग किया जाता है, जो मुंह की दुर्गंध दूर करने में सहायक है। दरअसल, इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। मुंह की बदबू दूर करने के लिए आप सौंफ की चाय दिनभर में कई बार पी सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मुंह की बदबू का उपाय है दालचीनी
- स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली दालचीनी कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक एक तेल होता है, जो मुंह की दुर्गंध को रोकता है, साथ ही मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया की मात्रा को भी कम करता है। इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और उसे उबालें। कुछ देर के बाद उसे छान लें और उस पानी से कुल्ला करें। इससे सांस की बदबू दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मुंह की दुर्गंध से बचने का उपाय है लौंग
- लौंग में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं और सांसों को तरोताजा रखते हैं। इसके लिए आप मुंह में लौंग के कुछ टुकड़े रखें और उन्हें चबाएं। इससे सांस की बदबू की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप लौंग की चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए आप पहले एक कप पानी उबाल लें और उसमें एक चम्मच लौंग पाउडर डालें और फिर 4-5 मिनट उसे भी उबाल लें। अब आप इस चाय को पी भी सकते हैं और चाहें तो उसे माउथवॉश के रूप में भी दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींबू से दूर करें मुंह की दुर्गंध
- नींबू में अम्लीय सामग्री होती है, जो मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। आप नींबू की मदद से मुंह की बदबू को भी रोक सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और उससे कुल्ला करें। इससे आपको मुंह की दुर्गंध दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।