फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: क्या आपको भी रात में नहीं आती है अच्छी नींद? इन घरेलू उपायों से कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा लाभ

Fri, 18 Feb 2022 07:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Feb 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
home remedies for good sleep in hindi, Natural Remedies to Beat Insomnia
बेहतर नींद के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम के साथ भरपूर नींद को बहुत आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों के मुताबिक वयस्कों को रोजाना कम से कम सात-आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। अच्छी नींद समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मानी जाती है। नींद के दौरान कुछ ऐसे हार्मोन का स्राव होता है जिसकी मदद से शरीर अपने कोशिकाओं की मरम्मत करती है और  इसे दोबारा से फिट बनाती है। यही कारण है कि नींद पूरी न होने के कारण आपको थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। हालांकि हम में से अधिकांश लोग रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तनाव, चिंता और कई पर्यावरणीय कारकों के चलते हमारी नींद काफी प्रभावित हुई है। इसका असर दीर्घकालिक तौर पर हमारे सेहत को प्रभावित कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप अपनी नींद में सुधार कर सकते हैं। ध्यान रहे, यदि आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो किसी भी उपाय को प्रयोग में लाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

home remedies for good sleep in hindi, Natural Remedies to Beat Insomnia
मसाज से आती है अच्छी नींद - फोटो : iStock

मसाज थेरपी से मिलेगा लाभ
अगर आप भी लगातार नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए मसाज थेरपी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। साल 2015 में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं बताया कि नींद की गुणवत्ता सुधार करके अनिद्रा से पीड़ित लोगों को लाभ पहुंचाने में इस थेरपी के लाभ हो सकते हैं। मसाज से दर्द, चिंता और अवसाद की भावनाओं को कम किया जा सकता है, जिससे अच्छी नींद लेने में आसानी होती है। आप खुद से सिर और माथे की मसाज कर सकते हैं, या फिर किसी पेशेवर की मदद ले सकते हैं। 

home remedies for good sleep in hindi, Natural Remedies to Beat Insomnia
मैग्नीशियम वाले आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार में बढ़ाइए मैग्नीशियम की मात्रा
नींद की कमी से परेशान लोगों के लिए मैग्नीशियम वाली चीजों का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। मैग्नीशियम, मुख्यतौर पर मांसपेशियों को आराम देने और तनाव को दूर करने में मदद करता है। यह स्वस्थ नींद पैटर्न को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। साल 2012 के एक अध्ययन में प्रतिभागियों ने 2 महीने तक 500 मिलीग्राम मैग्नीशियम का प्रतिदिन सेवन किया। इस दौरान प्रतिभागियों को अनिद्रा की समस्याओं का कम अनुभव हुआ। डार्क चॉकलेट, नट्स, सीड्स और साबुत अनाज में इस पोषक तत्व की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for good sleep in hindi, Natural Remedies to Beat Insomnia
हल्दी दूध पीने के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी दूध से मिलता है लाभ
नींद की कमी को दूर करने और गुणवत्ता को सुधारने में दूध का सेवन करना विशेष लाभदायक होता है। रात में सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को दर्द और थकान से आराम मिलता है जो अच्छी नींद प्राप्त करने में काफी सहायक है। दूध को कैल्शियम और विटामिन्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, ऐसे में इसका सेवन करना शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed