फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daily Exercise Benefits: बेहतर फिटनेस के साथ इन बीमारियों से बचे रहने के लिए रोजाना करें व्यायाम, जानिए इसके अद्भुत लाभ

Fri, 18 Feb 2022 05:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Feb 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
daily exercise benefits in hindi, exercise helps in heart and mental health
रोजाना व्यायाम के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

हम सभी वर्षों से सुनते आ रहे हैं कि रोजाना व्यायाम करने की आदत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हम में से ज्यादातर लोग शारीरिक फिटनेस और वजन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से व्यायाम करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसके कई अन्य लाभ भी हो सकते हैं। नियमित व्यायाम करने की आदत कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसी गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है, जिसके लिए शारीरिक निष्क्रियता को प्रमुख कारण माना जाता है, ऐसे में नियमित व्यायाम करने की आदत इन बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपकी मदद कर सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को फिट और कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचे रहने के लिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट का व्यायाम सुनिश्चित करना चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित व्यायाम करने की आदत फील गुड हार्मोन के स्राव को बढ़ावा देती है जिससे मानसिक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए रोजाना व्यायाम से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ अद्भुत फायदों के बारे में जानते हैं। 

daily exercise benefits in hindi, exercise helps in heart and mental health
व्यायाम से हृदय रहता है स्वस्थ - फोटो : iStock

हृदय रोगों से बचाव के लिए लाभदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित व्यायाम करने की आदत हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकती है। व्यायाम से दिल मजबूत होता है साथ ही यह आपके रक्त परिसंचरण में सुधार करने में भी काफी लाभदायक है। रक्त का प्रवाह सही रहने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर बना रहता है। यह आपके हृदय के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है। नियमित व्यायाम से रक्तचाप और ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी कम रहता है जिसे हृदय रोगों का कारक माना जाता है।

daily exercise benefits in hindi, exercise helps in heart and mental health
व्यायाम से नींद में होता है सुधार - फोटो : iStock

नींद और यौन स्वास्थ्य में सुधार
दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके आप अपनी नींद में सुधार कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना रात में अच्छी नींद पूरी करने वाले लोगों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है। इसके अलावा नियमित व्यायाम पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ईडी) के जोखिम को भी कम कर सकता है। जिनको पहले से ईडी की समस्या है, उनको व्यायाम करने से इसमें लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
daily exercise benefits in hindi, exercise helps in heart and mental health
मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम - फोटो : pixabay

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग
पिछले कुछ वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं में काफी इजाफा देखने को मिला है। व्यायाम के दौरान हमारा शरीर ऐसे रसायनों को रिलीज करता है जो मूड को बेहतर बनाने के साथ आपको अधिक आराम का अनुभव करा सकते हैं। तनाव और अवसाद के जोखिमों को कम करने में भी व्यायाम के लाभ हैं। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके मानसिक स्वास्थ्य और मनोदशा में सुधार किया जा सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed