इन उपायों को अपनाकर आंखों की रोशनी बढ़ाएं और चश्मे को कहें बाय-बाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अतिरिक्त घी के नियमित सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी। घी के अलावा आप बादाम का तेल पीने से भी आंखों की रोशनी तेज होती है। आप दूध में बादाम का तेल डालकर पिएं।
मछली का तेल भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। बाजार में मछली के तेल की कैप्सूल मिलती है , आप रोजाना मछली के तेल की कैप्सूल खाएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन सी , फॉलिक एसिड , विटामिन ए जरूरी पोषक तत्व है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो आपको हरी पत्तेदार सब्जियां , संतरे , धनिया , कद्दू और गाजर का सेवन करना चाहिए। यह सारे पर्दाथ हमारी आंखों को स्वस्थ रखते हैं।
जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम होती है ,उन लोगों को डॉक्टर भी सुबह नंगे पैर घास पर चलने के सलह देते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से रोज सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलना चाहिए। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी ।