फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्याज का छिलका है सेहत के लिए फायदेमंद, कई बीमारियों से दिलाता है छुटकारा

Wed, 30 Oct 2019 02:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 30 Oct 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
onion health benefits in skin and allergy disease home remedies
- फोटो : social media

यह बात तो हम सभी को पता है कि प्याज खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। प्याज के सेवन करने से सुंदर त्वचा और लंबे-घने बाल होते हैं।इसलिए प्याज को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज के छिलके के सेवन से कई रोगों को भी दूर किया जा सकता है। आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर कई रोगों से बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं प्याज के छिलका किस प्रकार रोगों को दूर करता है। 

onion health benefits in skin and allergy disease home remedies
- फोटो : social media

गले दर्द से दिलाए राहत 

जब आपका गला खराब हो तो इस स्थिति में आप दवाइयों की जगह प्याज के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज का छिलका गले दर्द में तुंरत आराम देता है। प्याज के छिलके को पानी में उबालकर छान लें और ठंडा करने के लिए रख दे। अब प्याज के छिलके का सेवन कर लें। दिनभर में करीब दो बार प्याज के पानी का सेवन करने से गला दर्द में तुरंत आराम मिलता है। 

onion health benefits in skin and allergy disease home remedies
- फोटो : social media

चेहरे पर दाग-धब्बे करें कम

जिन लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे होते हैं, उनके लिए प्याज के छिलको का पेस्ट काफी फायदेमंद साबित होगा। रोजाना प्याज के छिलके का पेस्ट चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। प्याज के छिलकों का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के छिलकों को मिक्सी में अच्छी तरह पिस लें। इसके बाद इस पेस्ट में  शहद और हल्दी मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर  लगाकर करीब 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
onion health benefits in skin and allergy disease home remedies

बैड कोलेस्ट्रॉल को करे कम 

प्याज के छिलके का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।  प्याज के छिलके को करीब 8 घंटे तक पानी में भिगो कर रखें ले। इसके बाद इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगेगा। प्याज के छिलके का पानी का स्वाद थोड़ा सा अजीब होता है , इसलिए आप इसमें शहद डालकर भी पी सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से प्याज के छिलके का पानी पिएंगे तो कुछ दिनों में आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
onion health benefits in skin and allergy disease home remedies
- फोटो : social media

एलर्जी को करे दूर 

शरीर में एलर्जी होने पर खुजली होने लगती है। आप एलर्जी को कम करने के लिए प्याज के छिलके  का इस्तेमाल करें। प्याज के छिलके का पानी अपनी शरीर पर लगा लें और फिर उसे साफ कर लें।  करीब दो से तीन पर प्याज के पानी से शरीर को साफ करने से एलर्जी कम होने लगेगी। इससे खुजली भी दूर हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed