फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: ठंडाई के बिना होली अधूरी, जानिए ठंडाई पीने के क्या फायदे हैं? इन बातों का भी रखिए ध्यान

Fri, 14 Mar 2025 11:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

ठंडाई सिर्फ होली का एक पेयभर नहीं है, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ ने ठंडाई से होने वाले इन फायदों के बारे में बताया है, आपको भी जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
Holi 2025 Know Benefits of Drinking Thandai During Holi know thandai peene ke fayde
ठंडाई पीने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

होली रंगों और उत्साह का त्योहार है। लजीज पकवान, मिठाइयां इस त्योहार को काफी खास बना देते हैं। पर बिना ठंडाई के होली अधूरी है।



ठंडाई सिर्फ होली का एक पेयभर नहीं है, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। जिन चीजों के संयोजन के साथ ठंडाई तैयार की जाती है उन्हें आयुर्वेद में कई प्रकार से लाभकारी माना जाता रहा है।

ठंडाई अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जानी जाती है, जो पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है। शरीर में गर्मी को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने के लिए भी ठंडाई का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि होली में ये स्वास्थ्यवर्धक पेय कैसे बनाया जाता है और इससे सेहत को किस तरह से लाभ मिल सकता है?

Holi 2025 Know Benefits of Drinking Thandai During Holi know thandai peene ke fayde
ठंडाई मे मौजूद चीजों के फायदे - फोटो : Adobe Stock

ठंडाई में मौजूद चीजें बहुत लाभकारी

ठंडाई में कई प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक चीजों का मिश्रण होता है।

बादाम, खसखस, खरबूज के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, गुलाब की पंखुड़ियां, शहद, ठंडा दूध और केसर को इसके स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। इनमें से अधिकतर चीजों की प्रकृति शरीर को शीतलता देने वाली होती है। होली के समय में चूंकि हल्की गर्मी की शुरुआत हो जाती है ऐसे में ठंडाई से शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।

आइए जानते हैं कि ठंडाई से क्या-क्या फायदे होते हैं?

Holi 2025 Know Benefits of Drinking Thandai During Holi know thandai peene ke fayde
पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है ठंडाई - फोटो : Adobe Stock

ठंडाई के कई सारे फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि 'ठंडाई' जिस तरह से नाम से ही स्पष्ट है कि ये शरीर को ठंडा करने में मददगार है, साथ ही इस मौसम में होने वाली पाचन की समस्याओं को भी कम करती है।  सौंफ, काली मिर्च और बादाम पाचन क्रिया को तेज करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट की जलन और अपच को कम करने में मदद करते हैं।

 ठंडाई में मौजूद तत्व शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में सहायक होते हैं। खासकर खसखस और गुलाब जल लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Know Benefits of Drinking Thandai During Holi know thandai peene ke fayde
ठंडाई पीने से क्या फायदे होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन फायदों को भी जानिए

पाचन ठीक रखने और शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकने के अलावा ठंडाई पीने के कई सारे फायदे हैं।

  • बादाम, पिस्ता और खरबूज के बीज ठंडाई को ऊर्जावान बनाते हैं। इसके सेवन से थकान नहीं होती।
  • ठंडाई में काली मिर्च, सौंफ और बादाम होते हैं, जिनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
  • बादाम और पिस्ता में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
  • गुलाब और खसखस में प्राकृतिक शीतलता होती है, जो दिमाग को शांत रखते हैं और तनाव व चिंता को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Holi 2025 Know Benefits of Drinking Thandai During Holi know thandai peene ke fayde
ज्यादा ठंडाई पीने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Adobe stock

ज्यादा मात्रा में ठंडाई पीने के भी नुकसान

ठंडाई सिर्फ एक स्वादिष्ट पेय ही नहीं है, ये शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषण देने वाला प्राकृतिक ड्रिंक है। हालांकि इसे सही मात्रा में पीने से ही शरीर को फायदे मिलते हैं। यदि आपको दूध से संबंधित उत्पादों से एलर्जी है तो ठंडाई में दूध होने के कारण इसे पीने से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में ठंडाई पीने से चीनी के कारण शुगर लेवल बढ़ने का भी खतरा हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं को ठंडाई के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि कुछ मसालों में ऐसे तत्व होते हैं जो हानिकारक हो सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed