फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली है: पर कोरोना से कैसे बचें? इन उपायों का सावधानी से करें पालन

Mon, 29 Mar 2021 12:14 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 29 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Holi 2021 Coronavirus precautions in hindi covid 19 prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब एक करोड़ 19 लाख से अधिक हो गई है। हर दिन 50 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि यहां लोग इस बीमारी से काफी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक एक करोड़ 12 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जिससे देश में स्वस्थ होने की दर 94.84 फीसदी हो गई है। अब चूंकि होली है और इसमें लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और त्योहार मनाते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बढ़ते संक्रमण में घर से बाहर निकलना, लोगों से मिलना-जुलना और होली खेलना, स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। इसलिए होली के दिन कोरोना से बचने के लिए इन सावधानियों का पालन करना बहुत ही जरूरी है...

Holi 2021 Coronavirus precautions in hindi covid 19 prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना से बचने के लिए मास्क है जरूरी 
 

  • कोरोना से बचाव के लिए मास्क सबसे जरूरी उपायों में से एक है, ऐसा तमाम वैज्ञानिक कह चुके हैं। इसलिए बहुत जरूरी हो तो जहां भी जाएं, मास्क जरूर पहन कर जाएं। हालांकि ज्यादा बेहतर तो ये होगा कि आप होली के दिन कहीं बाहर जाएं ही ना। तेलंगाना सरकार ने तो कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और साथ ही आगामी त्योहारों (जैसे-होली) के दौरान सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने, भीड़भाड़ करने, रैलियां और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Holi 2021 Coronavirus precautions in hindi covid 19 prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें 

  • होली के दिन सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना ही बेहतर है, तभी कोरोना से बचाव संभव है। महाराष्ट्र में तो कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में भारी वृद्धि होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने कहा है कि इस साल की होली सुरक्षित दूरी बनाए रखने के मानक का पालन करते हुए और बिना एक दूसरे के संपर्क में आए हुए साधारण तरीके से मनाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2021 Coronavirus precautions in hindi covid 19 prevention tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा न हों 

  • चूंकि होली के दौरान अक्सर लोग एक जगह पर इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि इस बार घर पर ही परिवार के साथ होली खेलें, कहीं भी बाहर न जाएं। कई राज्यों सरकारों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली के दिन लोगों के सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें बिहार और दिल्ली भी शामिल हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वे होली का त्योहार घर पर अपने परिवार के साथ मनाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed