भोजन का स्वाद तब तक नहीं आता है जब तक वह खूब चटक न हो और इसके लिए चाहिए होते हैं तमाम प्रकार के मसाले। आमतौर पर हमें खाने के स्वाद से सेहत के लिए समझौता करना पड़ जाता है। माना जाता है कि मसालेदार भोजन हमारे पेट के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है, मसलन ज्यादा मसालेदार भोजन के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं के साथ बवासीर जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसमें सच्चाई जरूर है कि मसालेदार भोजन से पेट खराब होने का डर होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के भोजन से हमारे सेहत को कई मामलों में लाभ भी मिल सकता है।
आइए मसालेदार भोजन से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं जिनसे शायद आप अनजान होंगे।
2 of 4
human, human body, Immunity, skeleton
- फोटो : Pixabay
इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
कोरोना के इस समय में हर तरफ इम्युनिटी को मजबूत करने पर ध्यान देने की बातें की जा रही हैं। भोजन में प्रयोग में लाए जाने वाले मसाले इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। लहसुन, लाल मिर्च, अजवाइन, सौंफ और इलाइची जैसे मसालों को कई तरह के विटामिन और पोषक से भरपूर माना जाता है जो शरीर के लिए कई मामलों मे लाभदायक हो सकते हैं। ये मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं साथ ही सेहत को भी इनसे कई तरह के लाभ हैं।
ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित
भोजन में प्रयोग किए जाने वाले मसाले हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। भोजन में प्रयोग में लाई जाने वाली लाल मिर्च में कैप्साइसिन पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक है। इसके अलावा अदरक और लहसुन में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो रक्त वाहिकाओं में होने वाले सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस तरह से ये भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संक्रमण से दे सुरक्षा
मसालों में हल्दी का उपयोग हर घर में होता है। हल्दी को एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है जो शरीर को संक्रमण से सुरक्षा देती है। इसके अलावा हल्दी में करक्युमिन नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज को रोकने में सहायक है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ शरीर को दर्द से भी निजात दिलाने में सहायक है।