फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: आधे से ज्यादा लोग दोगुना मात्रा में कर रहे हैं इस चीज का सेवन, इन लक्षणों का मतलब आप भी हो जाइए सावधान

Tue, 25 Jul 2023 05:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
high sodium intake side effects on health, signs of too much sodium intake
अधिक नमक वाली चीजें हो सकती हैं हानिकारक - फोटो : iStock

हमारे शरीर को जिन चीजों से सबसे ज्यादा नुकसान होता है, नमक और चीनी का अधिक सेवन उनमें प्रमुख है। चीनी के अधिक सेवन से मोटापे और कैंसर के जोखिमों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट करते रहे हैं, जबकि नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा देती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता रहा है।



अध्ययनकर्ता, दुनियाभर में आहार में सोडियम की बढ़ी हुई मात्रा को गंभीर मानते हैं। अमेरिकी लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि यहां ज्यादातर लोग दैनिक जरूरतों से दो गुना अधिक की मात्रा में सोडियम का सेवन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में नमक की अधिकता सिर्फ हृदय रोग ही नहीं, कई प्रकार की अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। इसकी मात्रा को लेकर गंभीरता से ध्यान दें। 

high sodium intake side effects on health, signs of too much sodium intake
ज्यादा नमक खाने के हो सकते हैं नुकसान - फोटो : Istock

सोडियम का अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक

हमारे शरीर को बहुत ही कम मात्रा में सोडियम की जरूरत होती है। स्वस्थ लोगों के लिए प्रतिदिन लगभग 1,500 मिलीग्राम तक इसका सेवन पर्याप्त होता है हालांकि औसत रूप से ज्यादातर अमेरिकी लगभग 3,400 मिलीग्राम नमक का सेवन कर रहे हैं। बहुत अधिक नमक खाना स्ट्रोक, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आप बहुत अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं?

इसके लिए कुछ शारीरिक संकेतों को समझना बहुत आवश्यक हो जाता है।

high sodium intake side effects on health, signs of too much sodium intake
पेट फूलने की समस्या के कारण - फोटो : pixabay

क्या आपका पेट अक्सर फूला हुआ रहता है?

अगर आपका पेट अक्सर फूला हुआ रहता है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आप सामान्य से अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो वैसे तो खाने में ज्यादा नमकीन नहीं होते हैं पर असल में उनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। सैंडविच, पिज्जा, डिब्बाबंद सूप भी नमक के गुप्त स्रोत हो सकते हैं। ये आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ाने वाले माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
high sodium intake side effects on health, signs of too much sodium intake
पैरों में सूजन की समस्या - फोटो : iStock

हाथों-पैरों में सूजन

पेट के अलावा अगर आपके हाथों-पैरों में भी अक्सर सूजन की समस्या बनी रहती है तो ये इस बात का संकेत हो सकती है कि आप नमक वाली चीजों का सेवन अधिक कर रहे हैं। शरीर में अधिक सोडियम होने के कारण आपके चेहरे, हाथ, पैर और टखने जैसे शरीर के अंगों में सूजन होने की सबसे अधिक संभावना होती है।

इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में नमक की मात्रा को कम करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
high sodium intake side effects on health, signs of too much sodium intake
अधिक प्यास लगने के क्या कारण हैं? - फोटो : istock

बहुत ज्यादा लगती है प्यास?

यदि आपको भी बहुत प्यास लगती है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप बहुत अधिक नमक खा रहे हैं। नमक की अधिकता की स्थिति में आपका शरीर कोशिकाओं से पानी खींचता है और आपको बहुत अधिक प्यास लगने लग सकती है। पानी पीने से उस नमक को बेअसर करने में मदद मिल सकती है और ये आपकी कोशिकाएं तरोताजा होती हैं। यदि आपको बार-बार प्यास लग रही है तो इसके कारणों का सही निदान करना बहुत आवश्यक हो जाता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed