ब्लड प्रेशर बढ़ना, मौजूदा समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। भारत में ही इसके करीब 24 करोड़ रोगी हैं। ब्लड प्रेशर का सामान्य से अक्सर बढ़ा हुआ रहना हृदय रोगों, तंत्रिकाओं के लिए समस्या बढ़ाने वाला हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी समस्याओं का जोखिम हो सकता है।
Health Alert: सोडियम की अधिकता ब्लड प्रेशर ही नहीं इन समस्याओं का भी बन सकती है कारण, ऐसे लक्षणों पर दें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
वेबएमडी की एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा है कि औसत अमेरिकी रोजाना लगभग 3,400 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक का सेवन कर रहा है। यही हालात दुनिया के कई अन्य देशों में भी हैं। लंबे समय तक अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते रहने के कारण उच्च रक्तचाप और इसके कारण स्ट्रोक- जानलेवा हृदय रोगों को खतरा हो सकता है।
भोजन में नमक के अलावा पैक्ड चिप्स, जंक और फास्ट फूड में भी इसकी अधिकता होती है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आप बहुत ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं?
बनी रह सकती है ब्लोटिंग की दिक्कत
बहुत अधिक नमक का सेवन करने के सामान्य अल्पकालिक दुष्प्रभावों में आपको अक्सर ब्लोटिंग या पेट में सूजन-भारीपन बने रहने की दिक्कत हो सकती है। हालांकि सोडियम की मात्रा कम करने पर यह दिक्कत भी ठीक होने लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जरूरी नहीं है कि जो खाद्य पदार्थ बहुत ज्यादा नमकीन हों सिर्फ उन्हीं में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सैंडविच, पिज्जा और डिब्बाबंद सूप में भी नमक की मात्रा अधिक हो सकती है।
बार-बार प्यास लगने की दिक्कत
बार-बार प्यास लगना हाई सोडियम के साथ कई और भी स्वास्थ्य समस्याओं में हो सकती है। यदि आप, बार-बार अधिक प्यास लगने की समस्याओं का अनुभव करते रहते हैं तो सोडियम की मात्रा को कम करने पर जरूर ध्यान दें। सोडियम की अधिकता के कारण आप निर्जलित हो जाते हैं। आपका शरीर कोशिकाओं से पानी खींचता है जिसके कारण बहुत प्यास लग सकती है।
सोने में होने वाली दिक्कतें
अगर आप सोने से पहले ज्यादा नमक खाते हैं तो इससे आपकी नींद में भी खलल पड़ सकता है। बेचैनी, रात में बार-बार जागना जैसी दिक्कतें भी शरीर में सोडियम की अधिकता के कारण होने वाली समस्याएं हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि शरीर में नमक की अधिकता के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है यह भी नींद में दिक्कतों का कारण बन सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।