फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Diet: नॉनवेज और अंडे नहीं खाते हैं तो प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

Tue, 20 May 2025 03:10 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 20 May 2025 03:10 PM IST
सार

प्रोटीन शरीर के लिए एक अत्यावश्यक पोषक तत्व है। हालांकि नॉनवेज और अंडे प्रोटीन के लोकप्रिय स्रोत हैं, पर कई शाकाहारी फूड प्रोडक्ट्स भी प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
High Protein Vegetarian Foods to Include in Your Diet Without Meat or Eggs
प्रोटीन - फोटो : Adobe Stock

High Protein Vegetarian Food: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक अत्यावश्यक पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के निर्माण, कोशिकाओं की मरम्मत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिकतर लोगों को लगता है कि मांसाहारी भोजन और अंडे ही प्रोटीन के मुख्य स्रोत हैं।



हालांकि, बहुत से लोगों को यह मालूम नहीं है कि कई ऐसे शाकाहारी फुड प्रोडक्ट भी हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप प्रोटीन की दैनिक आवश्यकता को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आइए इस लेख में एसे ही चार शाकाहारी प्रोटीन रिच फूड प्रोडक्ट के बारे में जानते हैं। अच्छी बात यह है कि ये चारों शाकाहारी विकल्प आपके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे। आइए इस लेख में जानते हैं।

High Protein Vegetarian Foods to Include in Your Diet Without Meat or Eggs
मिक्स दाल - फोटो : Adobe Stock
1. दाल
दाल, जैसे मसूर, मूंग, चना, और उड़द, भारतीय भोजन का अभिन्न हिस्सा हैं। एक कप पकी हुई दाल में लगभग 15-18 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दाल में फाइबर, आयरन, और फोलेट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं।

ये भी पढ़ें- Tuberculous: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए 10 संकेत, इनमें से चार भी हैं तो हो सकता है टीबी; तुरंत कराएं जांच
High Protein Vegetarian Foods to Include in Your Diet Without Meat or Eggs
चना - फोटो : Adobe Stock

2. चना
चना प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, बता दें कि एक कप पके चना में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है। ये फाइबर, जिंक, और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। चना भूख को लंबे समय तक नियंत्रित रखते हैं, जो वजन प्रबंधन में मदद करता है।
 

ये भी पढ़ें- Vitamin E: मजबूत इम्युनिटी चाहते हैं या बालों-त्वचा को रखना हो हेल्दी, सभी के लिए जरूरी है ये विटामिन
विज्ञापन
विज्ञापन
High Protein Vegetarian Foods to Include in Your Diet Without Meat or Eggs
ग्रीक दही - फोटो : freepik

3. ग्रीक दही
ग्रीक दही सामान्य दही से अधिक गाढ़ा और प्रोटीन युक्त होता है। एक कप ग्रीक दही में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और पाचन को सुचारू रखते हैं। यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है।
 

विज्ञापन
High Protein Vegetarian Foods to Include in Your Diet Without Meat or Eggs
क्विनोआ - फोटो : Adobe Stock

4. क्विनोआ
क्विनोआ एक सुपरफूड है, जिसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो इसे पूर्ण प्रोटीन बनाता है। एक कप पके क्विनोआ में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं, क्विनोआ में फाइबर, मैग्नीशियम, और आयरन भी प्रचुर मात्रा में मिलता है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed