फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin E: मजबूत इम्युनिटी चाहते हैं या बालों-त्वचा को रखना हो हेल्दी, सभी के लिए जरूरी है ये विटामिन

Tue, 20 May 2025 09:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 20 May 2025 09:43 PM IST
सार

इम्युनिटी मजबूत रखनी हो या फिर बालों-त्वचा को स्वस्थ रखना हो, इन सभी के लिए अपने आहार में विटामिन-ई से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। विटामिन ई एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो कई प्रकार से लाभकारी है।

विज्ञापन
vitamin e benefits for immune system and skin health know vitamin e kyu jaruri hai
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूर पोषक तत्व - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट में उन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिससे पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। इम्युनिटी मजबूत रखनी हो या फिर बालों-त्वचा को स्वस्थ रखना हो, इन सभी के लिए अपने आहार में विटामिन-ई से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। 



विटामिन ई एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ये इम्यून सेल्स की कार्यक्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर बीमारियों से बेहतर लड़ पाती है। इसके साथ उम्र बढ़ने के साथ कम होती इम्युनिटी को भी बेहतर बनाए रखने में ये विटामिन बहुत आवश्यक है। 

vitamin e benefits for immune system and skin health know vitamin e kyu jaruri hai
विटामिन-ई वाली चीजें - फोटो : freepik.com

विटामिन-ई बहुत जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-सी और डी की जरूरतों के बारे में तो हम सभी बात करते हैं पर क्या आप जानते हैं कि इसी तरह से विटामिन-ई भी शरीर के लिए अति आवश्यक तत्व है?

हृदय और लिवर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के जोखिम को कम करने में इस विटामिन की आवश्यकता होती है। विटामिन ई की कमी से तंत्रिका और मांसपेशियों की क्षति के साथ शरीर की गति में नियंत्रण में कमी, मांसपेशियों में कमजोरी और दृष्टि की समस्याओं का कारण हो सकती है।

विटामिन-ई स्वाभाविक रूप से कई खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है, जिनको आहार में शामिल करके इसकी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। 

vitamin e benefits for immune system and skin health know vitamin e kyu jaruri hai
इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं - फोटो : Adobe stock photos

प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत

विटामिन सी-डी के साथ विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन भी हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। अध्ययन में पाया गया है कि शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने में इस विटामिन की जरूरत होती है।

विटामिन-सी के सेवन से शरीर में संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सप्लीमेंट्स की जगह पोषक तत्वों का सेवन आहार के माध्यम से करना ज्यादा लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin e benefits for immune system and skin health know vitamin e kyu jaruri hai
त्वचा को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : freepik.com

त्वचा और बालों के लिए विटामिन-ई

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि पुरुषों को प्रतिदिन 4मिलीग्रा. और महिलाओं को 3 मिलीग्रा. की मात्रा में विटामिन ई का सेवन करना आवश्यक माना जाता है। त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी है। इसकी कमी से त्वचा विकार, जैसे एक्जिमा और खुजली, तथा बालों के कमजोर होने और झड़ने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार के माध्यम से इसका सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


विटामिन-ई कैसे प्राप्त करें?

विटामिन-ई के लिए कुछ चीजों को भोजन में शामिल किया जा सकता है। सूरजमुखी और सोयाबीन का तेल, सरसों के बीज, बादाम और मूंगफली, पीनट बटर, पालक, कद्दू के बीज में इस विटामिन की मात्रा पाई जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि हम सभी आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दे लें तो इस विटामिन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed