फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए अधिक आयरन है घातक, हो सकती हैं ये घंभीर बीमारियां

Wed, 17 Jul 2019 02:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 17 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
high level of iron in body boost heart health also increase stroke risk

लगातार घर और ऑफिस के काम से तनाव, निराशा, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी जैसी चीजें आपको घेरने लगती हैं। इन्हे आप सामान्य समस्या समझकर अनदेखा नहीं कर सकते। ये लक्षण दर्शाते है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। खासकर अगर आप महिला हैं तो आपको आयरन की कमी की गंभीर समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा आवश्यक है, इसके लिए 5 लाख से अधिक लोगों के आनुवांशिक डेटा की जांच करने वाले प्रारंभिक चरण के अध्ययन में, इंपीरियल कॉलेज लंदन के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने अहम जांच की है। 

high level of iron in body boost heart health also increase stroke risk

इंपीरियल कॉलेज लंदन के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया कि 900 से अधिक बीमारियों में आयरन की भूमिका होती है। परिणाम में न केवल स्वाभाविक रूप से आयरन के उच्च स्तर से उच्च कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम हुआ है बल्कि, वे वसायुक्त पदार्थों के निर्माण के साथ धमनियों के जोखिम को भी कम करते हैं। हालांकि, शोध में स्वाभाविक रूप से उच्च आयरन स्तर से जुड़े संभावित जोखिमों का भी पता चला है। इनमें धीमी गति से रक्त प्रवाह रक्त से रक्त के थक्के बनने का खतरा, स्ट्रोक और जीवाणु त्वचा संक्रमण शामिल है। इंपीरियल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोध के प्रमुख शोधकर्ता डॉ दीपेन्द्र गिल ने कहा, "आयरन शरीर का महत्वपूर्ण खनिज है और शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन बनाए रखने लिए आवश्यक है। हालांकि, शरीर में आयरन की संतुलित मात्रा होनी चाहिए क्योंकि - बहुत कम आयरन होने से एनीमिया हो सकता है, लेकिन बहुत अधिक होने से लिवर के खराब होने का कारण बन सकता है। "

high level of iron in body boost heart health also increase stroke risk
डॉ. गिल ने अध्ययन को लोगों के बीच आनुवंशिक भिन्नता से संबंधित शरीर में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले आयरन के स्तर पर देखा लेकिन आयरन के सप्लीमेंट्स लेने के प्रभाव की जांच नहीं की है।हालांकि, आयरन सप्लीमेंट्स लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अध्ययन में आयरन के स्तर और बीमारी के जोखिम की जांच के लिए 'मेंडेलियन रेंडमाइजेशन' नामक एक आनुवंशिक तकनीक का उपयोग किया गया है। इस प्रक्रिया में, वे प्राकृतिक रूप से उच्च आयरन के स्तर से जुड़े आनुवंशिक 'वेरिएंट' की पहचान करने के लिए हजारों लोगों के आनुवंशिक डेटा के माध्यम से पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
high level of iron in body boost heart health also increase stroke risk
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और पीएलओएस मेडिसिन के जर्नल में प्रकाशित परिणामों से पता चला है कि स्वाभाविक रूप से उच्च आयरन स्तर, उच्च कोलेस्ट्रॉल और एथेरोस्क्लेरोसिस दोनों के जोखिम को कम करता है। एथेरोस्क्लेरोसिस एक संभावित गंभीर स्थिति है जहां धमनियों में वसायुक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। यह धमनियों में रक्त के प्रवाह को कम कर सकता है, और कुछ मामलों में मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को देता है।
विज्ञापन
high level of iron in body boost heart health also increase stroke risk
डॉ. गिल के अनुसार इन निष्कर्षों को  रोगियों पर जांचने की आवश्यकता है।ये शोध कई सवाल पैदा करते हैं। ये अभी भी स्पष्ट नहीं हैं कि आयरन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे प्रभावित करता है, धमनियों को प्रभावित करता है और रक्त के थक्के बनाता है।डॉक्टर गिल के अनुसार पिछले शोध से पता चलता है कि आयरन बैक्टीरिया की प्रतिकृति और विषाणु में भी भूमिका निभा सकता है, जो त्वचा संक्रमण के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed