फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Risk: हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली इन चीजों को हेल्दी मानकर तो नहीं खाते हैं आप? सेहत पर पड़ सकता ही भारी

Tue, 12 May 2026 09:20 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 12 May 2026 09:20 PM IST
सार

ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक ऐसा पैमाना है जो बताता है कि कोई फूड शरीर में जाकर कितनी तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है। जिन चीजों का जीआई ज्यादा होता है, वे जल्दी पचती हैं और खून में ग्लूकोज तेजी से छोड़ती हैं।

विज्ञापन
high glycemic index foods that we eat daily diabetes me kya nahi khana chahiye
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में सुधार करना सबसे जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं इसका शरीर पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी डाइट को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में फाइबर, प्रोटीन और आयरन वाली चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जो कुछ भी खा पी रहे हैं उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई ) ज्यादा न हो, क्योंकि इससे शुगर और मोटापा बढ़ने का जोखिम रहता है।



ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह पैमाना है जो बताता है कि कोई भी चीज शरीर में जाकर कितनी तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है। जिन चीजों का जीआई ज्यादा होता है, वे जल्दी पचती हैं और खून में ग्लूकोज रिलीज करती हैं। इससे इंसुलिन पर दबाव बढ़ता है और बार-बार ऐसा होने पर टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग का खतरा हो सकता है।

कहीं आप भी तो रोजाना जाने-अनजाने हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें नहीं खा रहे हैं?

high glycemic index foods that we eat daily diabetes me kya nahi khana chahiye
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें हो सकती हैं नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार जो चीजें हमें बाहर से हेल्दी दिखाई देती हैं, वह शरीर में तेजी से शुगर बढ़ाने वाली हो सकती हैं। यही वजह है कि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स कहते हैं, अब सिर्फ कैलोरी नहीं बल्कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर भी ध्यान देते रहने की जरूरत है। 

रोजमर्रा की कई चीजें जिनका हम सभी रोजाना सेवन करते हैं वो जाने-अनजाने हमारा शुगर लेवल बढ़ाने वाली हो सकती है। आइए जानते हैं कि कहीं आप भी तो ऐसी चीजें नहीं खा रहे हैं जिनका जीआई अधिक होता है पर अक्सर हम इससे अनजान होते हैं?

high glycemic index foods that we eat daily diabetes me kya nahi khana chahiye
सफेद ब्रेड खाना हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : Adobe stock

सफेद ब्रेड और मैदा से बनी चीजें

सफेद ब्रेड, पिज्जा, बर्गर और मैदा से बनी चीजें तो हम रोजाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा हो सकता है। व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70-90 के बीच होता है।
 

  • मैदा में फाइबर बहुत कम होता है, इसलिए यह जल्दी पचकर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाता है।
  • अगर आप ब्राउन ब्रेड को हेल्दी मानते हैं, तो जान लीजिए कि कई ब्राउन ब्रेड्स में भी रिफाइंड मैदा और शुगर मिलाई जाती है। 
  • इस तरह की चीजें पाचन के लिए तो खराब हैं ही साथ ही इससे डायबिटीज और मोटापे का खतरा भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
high glycemic index foods that we eat daily diabetes me kya nahi khana chahiye
चावल से बढ़ सकता शुगर लेवल - फोटो : Adobe stock

सावधानी से खाइए चावल 

चावल हमारी डाइट का आम हिस्सा है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई (55-70 के बीच) हो सकता है।
 

  • व्हाइट राइस खाने से शरीर में ग्लूकोज तेजी से रिलीज होता है। 
  • कई अध्ययनों में पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में सफेद चावल खाने वालों में शुगर हाई हो सकता है और इससे डायबिटीज की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 
  • डॉक्टर कहते हैं, चावल पूरी तरह छोड़ना सही नहीं है फिर भी इसकी मात्रा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
high glycemic index foods that we eat daily diabetes me kya nahi khana chahiye
पैक्ड जूस है नुकसानदायक - फोटो : Freepik.com

पैकेट वाले जूस भी हानिकारक

फ्रूट जूस को अक्सर हेल्दी माना जाता है, लेकिन पैकेज्ड जूस में काफी मात्रा में शुगर हो सकती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (66-76) के बीच हो सकता है।
 

  • सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड कॉफी भी ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकती हैं। 
  • अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार मीठे पेय पदार्थ वजन बढ़ाने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का बड़ा कारण बन सकते हैं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed