{"_id":"6a04209559d8aa20a20b85cb","slug":"high-cholesterol-symptoms-and-causes-signs-of-increase-cholesterol-in-the-body-disprj-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"High Cholesterol Symptoms: ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
High Cholesterol Symptoms: ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल
Wed, 13 May 2026 02:32 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 13 May 2026 02:32 PM IST
सार
High Cholesterol Symptoms: अगर आपके शरीर में भी ये संकेत दिख रहे हैं तो समझ लें कि आपका कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ गया है और अब आपको संभलने की जरूरत है।
विज्ञापन
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
- फोटो : AI
High Cholesterol Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बनती जा रही है। अक्सर लोग इसे तब तक गंभीरता से नहीं लेते जब तक कोई बड़ी परेशानी सामने न आए।
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
- फोटो : AI
1. सीने में दर्द या भारीपन
जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ जाता है, तो यह धीरे-धीरे नसों की दीवारों पर जमने लगता है। इससे रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और दिल तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती। इसी वजह से सीने में दबाव, जलन या भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। कई बार यह दर्द चलने-फिरने या सीढ़ियां चढ़ने पर बढ़ जाता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

- फोटो : Freepik
2. बार-बार थकान
अगर बिना ज्यादा मेहनत किए भी शरीर जल्दी थक जाता है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। नसों में ब्लॉकेज होने से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। इससे व्यक्ति को हर समय कमजोरी, सुस्ती और एनर्जी की कमी महसूस होती है।
अगर बिना ज्यादा मेहनत किए भी शरीर जल्दी थक जाता है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। नसों में ब्लॉकेज होने से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। इससे व्यक्ति को हर समय कमजोरी, सुस्ती और एनर्जी की कमी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
- फोटो : Adobe
3. पैरों में सुन्नपन या दर्द
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों की नसों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसके कारण पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने या चलने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। यह संकेत बताता है कि शरीर में ब्लड फ्लो सही नहीं है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों की नसों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसके कारण पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने या चलने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। यह संकेत बताता है कि शरीर में ब्लड फ्लो सही नहीं है।
विज्ञापन
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
- फोटो : Freepik.com
4. आंखों के आसपास पीले धब्बे
कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। खासकर आंखों के आसपास छोटे-छोटे पीले या सफेद धब्बे बन सकते हैं, जिन्हें मेडिकल भाषा में xanthomas कहा जाता है। यह शरीर में फैट जमा होने का स्पष्ट संकेत हो सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।