फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: बच्चा दिखता है हेल्दी लेकिन अंदर से हो सकता है बीमार, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Sun, 06 Sep 2026 09:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Sep 2026 09:09 PM IST
सार

बच्चा बाहर से स्वस्थ दिखे, फिर भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं शुरुआती दौर में सामान्य संकेतों के रूप में सामने आ सकती हैं। लगातार थकान, पीला पड़ना, ज्यादा प्यास, बार-बार पेशाब, तेजी से वजन बढ़ना, खर्राटे और व्यवहार में बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर डॉक्टर से जांच बीमारी की पहचान में मदद कर सकती है।

विज्ञापन
Hidden Health Signs in Children Parents Often Miss Warning Signs in Children
बच्चों की सेहत पर रखें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

बच्चे की सेहत को लेकर माता-पिता को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है और अंग नाजुक होते हैं, जिसके कारण उनमें कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है।



बच्चा बाहर से बिल्कुल स्वस्थ, एक्टिव और सामान्य दिखे तो अक्सर माता-पिता को लगता है कि उसकी सेहत ठीक है। लेकिन बच्चों में कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनकी शुरुआत बहुत सामान्य दिखने वाले संकेतों सी होती है। बार-बार थकना, खेलते समय जल्दी हांफना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, पढ़ाई या ध्यान लगाने में परेशानी होना बहुत आम है। लेकिन अगर ये दिक्कतें लगातार बनी रहती हैं तो इन्हें नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए।

कई बार आम सी दिखने वाली समस्याएं शरीर के भीतर चल रही गड़बड़ी की ओर इशारा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि बच्चों में किन लक्षणों को लेकर आपको खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है?

Hidden Health Signs in Children Parents Often Miss Warning Signs in Children
बच्चों में होने वाली बीमारियां - फोटो : Freepik.com

बच्चों की सेहत को लेकर रहें सावधान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चे अपनी परेशानियों को ठीक तरीके से बता नहीं पाते। इसके अलावा कुछ बीमारियां शुरुआत में साफ लक्षण नहीं देतीं, यही कारण है कि अगर आपको बच्चे में कुछ भी असामान्य सा लग रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
 

  • आयरन की कमी से बच्चों में थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और पढ़ाई में ध्यान न लगाने में परेशानी हो सकती है।
  • आयरन की कमी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रभावित कर सकती है।
  • इसी तरह बच्चों का बढ़ता वजन सिर्फ दिखने की समस्या नहीं है। बचपन का मोटापा हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल,टाइप-2 डायबिटीज, फैटी लिवर और स्लीप एपनिया जैसे स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़ा है।
Hidden Health Signs in Children Parents Often Miss Warning Signs in Children
बच्चों की स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Freepik.com

हर समय थकान-कमजोरी हर बार सामान्य नहीं

अगर बच्चा पहले की तुलना में जल्दी थकने लगे, बार-बार आराम करे या पढ़ाई और सामान्य गतिविधियों में ध्यान लगाने में परेशानी हो, तो इसे सिर्फ आलस न मानें। आयरन की कमी या एनीमिया इसका एक कारण हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं, कि एनीमिया के कारण बच्चों में थकान, कमजोरी, चक्कर और सांस फूलने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
 

  • बच्चों में तेजी से बढ़ने के दौरान आयरन की जरूरत भी बढ़ती है। इसकी कमी लंबे समय तक बने रहने पर शारीरिक और दिमागी विकास प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Health Signs in Children Parents Often Miss Warning Signs in Children
बच्चों में डायबिटीज के मामले - फोटो : Adobe Stock

बहुत ज्यादा प्यास और बार-बार पेशाब आना

बच्चे का पानी ज्यादा पीना हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होता। लेकिन अगर बिना स्पष्ट कारण लगातार बहुत ज्यादा प्यास लगे और बार-बार पेशाब आए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये डायबिटीज के प्रमुख लक्षणों में से एक है।
 

  • बच्चों और किशोरों में टाइप-1 डायबिटीज का खतरा अधिक होता है, इसके अलावा उन्हें टाइप-2 डायबिटीज भी हो सकती है। 
  • जिन बच्चों का वजन ज्यादा है, बाहर खेल-कूद कम करता है और परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज रहा है ऐसे बच्चों में भी डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
Hidden Health Signs in Children Parents Often Miss Warning Signs in Children
बच्चों की सेहत पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

 व्यवहार या नींद में लगातार बदलाव

बच्चे का अचानक चिड़चिड़ा हो जाना, दिनभर सुस्ती रहना, नींद खराब होना और पहले की तुलना में पढ़ाई में मन न लगना हर बार सामान्य नहीं है। इस तरह के कई संकेत एक साथ दिखें और लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से बात करना जरूरी है।

नींद बच्चों की सेहत का अहम हिस्सा है। नींद कम होने से बच्चों में मोटापे का जोखिम हो सकता है। इसी तरह खाने की गुणवत्ता, शारीरिक गतिविधि और स्क्रीन टाइम भी बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। कई बार व्यवहार में बदलाव मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी संकेत हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed