फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स में होने वाले दर्द व ऐंठन से हैं परेशान, तो ये तेल दे सकते हैं आपको आराम

Wed, 30 Dec 2020 08:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Dec 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
hemp oil help for period cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाली असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है। महिलाओं को हर महीने तीन से पांच दिन तक पीरियड्स होते हैं और इस दौरान उन्हें असहनीय पीड़ा के साथ ऐंठन का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, महिलाएं इस दर्द व ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सेवन या कुछ उपाय भी करती हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि इनसे उन्हें पूरा आराम मिल जाए। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ तेल ऐसे हैं जो उनकी इस ऐंठन व दर्द की समस्या में राहत देने का काम कर सकते हैं। शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

hemp oil help for period cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

दरअसल, लैवेंडर ऑयल पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत देने में काफी कारगर माना जाता है। इसमें कई चिकित्सीय गुण होने के कारण ये दर्द में काफी आराम पहुंचाने के लिए जाना जाता है। साथ ही इसमें एंटी फ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन और दर्द निवारक की तरह काम करते हैं। इसलिए इसे पीरियड में होने वाले दर्द व ऐंठन के लिए काफी सही माना जाता है।

hemp oil help for period cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बाजार में ये तेल आसानी से उपलब्ध है, जिसकी मदद से पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द में आपको काफी आराम मिल सकता है। आपको इस तेल की कुछ बूंदे लेकर हल्के हाथ से अपने पेट पर मालिश करनी है, और इसके बाद पांच से दस मिनट तक पेट पर सिकाई भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hemp oil help for period cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पीरियिड्स के दौरान जब महिलाओं के पेट में ऐंठन व दर्द होता है, तो कई अन्य चीजें जैसे- सिरदर्द होना, काफी तनाव महसूस होना और नींद न आने जैसी दिक्कतें भी होती हैं। इन सब समस्याओं में आराम दिलाने में भी ये तेल आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा दालचीनी का तेल भी आपके काफी काम आ सकता है। इसलिए इसके तेल की मालिश भी आपको दर्द में आराम पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
hemp oil help for period cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इन दोनों तेल के अलावा लौंग का तेल भी दर्द व ऐंठन में काफी कारगर माना जाता है, क्योंकि लौंग के तेल की तासीर काफी गर्म होती है। आपको करना ये है कि दोनों हाथों में थोड़ा सा ये तेल लेकर पेट के नीचे हल्के हाथों से थोड़ी देर तक मसाज करनी है। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में इस तेल की कुछ बूंदे डालकर उसमें पैर डालकर भी बैठ सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको दर्द व ऐंठन में आराम मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed