स्वस्थ और फिट रहने के लिए शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होनी चाहिए। हीमोग्लोबिन खून की कोशिकाओं में मौजूद आयरन या लौह युक्त प्रोटीन है, जो शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक होता है। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर इसे खून के जरिए पूरे शरीर के तक पहुंचाने का काम करता है। खान- पान का ध्यान न रखने की वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से थकान भी अधिक होने लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के टिप्स...
{"_id":"5fd62b0b1d0112567f150ebb","slug":"hemoglobin-increasing-diet-plan-chart-food-items-in-hindi-how-to-increase-hemoglobin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो, तुरंत मिलेगा लाभ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो, तुरंत मिलेगा लाभ
Sun, 13 Dec 2020 08:33 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ और फिट रहने के लिए शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होनी चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विटामिन सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें
- शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। विटामिन सी से भरपूर चीजों में आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।
शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में फोलिक एसिड युक्त चीजों को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
फोलिड एसिड युक्त आहार का सेवन करें
- फोलिक एसिड शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होता है। शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में फोलिक एसिड युक्त चीजों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली,केला आदि में फोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : getty images
चुकंदर का सेवन करें
- चुकंदर में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में चुकंदर को शामिल करें।
विज्ञापन
हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना एक अनार का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक सेब या अनार का सेवन करें
- हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना एक सेब या अनार का सेवन करें। सेब, अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त फलों को डाइट में शामिल करें।