फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Height & Weight: कितनी लंबाई पर कितना वजन होना ठीक है? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

Sat, 20 Jul 2024 08:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Jul 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
height and weight chart according to age know what is ideal weight for you
कितना वजन होना चाहिए - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आपका लाइफस्टाइल और आहार दोनों ठीक रहे। मेडिकल रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि इन दिनों तेजी से बढ़ रही क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मोटापा एक प्रमुख जोखिम कारक है। वजन अधिक होने से आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, लिवर की बीमारी सहित कई अन्य रोगों के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लगभग सभी बढ़ते वजन की समस्या के शिकार है, वजन को कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक है।



शोधकर्ता बताते हैं, आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। सभी लोगों के लिए ये जानना भी जरूरी है कि आपके उम्र और लंबाई के हिसाब से कितना वजन होना सामान्य है और कितना होना अधिक?

इस लेख में हम यही समझने की कोशिश करेंगे कि कितना वजन होना आपके लिए ठीक माना जा सकता है। नियमित रूप से वजन की जांच करते रहें और इसे बढ़ने से रोकने के लिए प्रयास करते रहें।

height and weight chart according to age know what is ideal weight for you
अधिक वजन की समस्या - फोटो : istock

बीएमआई से पता लगा सकते हैं स्वस्थ वजन?

बहुत से लोग इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि मेरा वजन कितना होना चाहिए? हालांकि ये ध्यान रखना जरूरी है कि सभी के लिए कोई एक आदर्श वजन पैमाना नहीं है। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) जैसे तरीके आपके वजन की स्थिति के बारे में जानकारी दे सकते हैं, हालांकि इसकी उपयोगिता के बारे में चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच असहमति है। आमतौर पर 18.5 से 24.9 के बीच की बीएमआई स्वस्थ वजन का संकेत देती है जबकि 25 से 30 के बीच की बीएमआई को अधिक वजन वाला माना जाता है।

हालांकि, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के विशेषज्ञ कहते हैं, बीएमआई किसी व्यक्ति की शारीरिक संरचना या उसके स्वास्थ्य का आकलन नहीं करता है। यह एक स्क्रीनिंग टूल है जिसका उपयोग लोगों को संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को निर्धारित करने के लिए अन्य परीक्षणों और आकलनों के साथ करना चाहिए।

आइए स्वास्थ्य विशेषज्ञों से समझते हैं कितनी हाइट के आधार पर कितना वजन होना ठीक है?

height and weight chart according to age know what is ideal weight for you
बच्चों में मोटापे की समस्या - फोटो : istock

बच्चों के लिए आदर्श वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में बढ़ता वजन एक गंभीर समस्या है जिसके कारण कम उम्र में ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। बच्चों के लिए, नियमित रूप से लंबाई और इसके अनुसार वजन पर नजर रखना और भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे विकासात्मक समस्याओं का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है।

एक माह के बच्चा जिसकी लंबाई करीब 53 सेंटीमीटर हो उसके लिए 4.35 किलो वजन आदर्श माना जाता है। 3 महीने का बच्चा जिसकी लंबाई 60 सेंटीमीटर हो उसके लिए 6 किलो वजन स्वस्थ है।
 

उम्र (वर्ष) लंबाई (सेमी) वजन (किलोग्राम)
4 62 6.5
6 64 7.5
9 70 8.5
12 74 9-10
डेढ़ साल 80 10-11
दो साल 85 11.75-13

विज्ञापन
विज्ञापन
height and weight chart according to age know what is ideal weight for you
अधिक वजन की दिक्कत - फोटो : Freepik

पुरुषों के लिए स्वस्थ वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मध्यम शारीरिक ढांचे वाले पुरुषों के लिए, 5'4" से 6'0" तक की ऊंचाई होने पर आदर्श वजन 50-73 किलोग्राम है।  वजन जितना ज्यादा नियंत्रित रहेगा आप उतनी ही बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
 

लंबाई (फिट) वजन (किलोग्राम)
4′ 6   29-34
4′ 8   34-40
4′ 10 38-45
5′ 0 43-53
5′ 2 48-58
5′ 4 53-64
5′ 6 58-70
5′ 8 63-76
6′ 0 72-88

विज्ञापन
height and weight chart according to age know what is ideal weight for you
मोटापे की समस्या - फोटो : istock

महिलाओं  के लिए स्वस्थ वजन

विशेषज्ञों के मुताबिक मध्यम शारीरिक ढांचे वाली महिलाओं के लिए शरीर की लंबाई 4'10" से 5'8" के बीच होने पर आदर्श वजन 45-59 किलोग्राम माना जाता है।
 

लंबाई (फिट) वजन (किलोग्राम)
4′ 6   28-34
4′ 8   32-39
4′ 10 36-44
5′ 0 40-49
5′ 2 44-54
5′ 4 49-59
5′ 6 53-64
5′ 8 57-69
6′ 0 65-79


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर व्यक्ति के लिए एक ही वजन आदर्श हो ये जरूरी नहीं है। ये शरीर की लंबाई, आयु और शारीरिक संरचना जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है। आपकी शारीरिक स्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर कितना वजन ठीक है इसके लिए अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed