फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! ज्यादा मांसाहार करते हैं तो हो सकती है मौत, शोध का दावा

Wed, 19 Jun 2019 09:55 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 19 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy red meat eaters at increased risk of death
रेड मीट - फोटो : pixabay

अगर आप ज्यादा मांसाहार करते हैं तो सावधान हो जाएं। शोधकर्ताओं का कहना है कि ज्यादा मांस खाने से मौत हो सकती है। इसे लेकर चेतावनी जारी करते हुए शोधकर्ताओं ने कहा है कि जो लोग रेड मीट का ज्यादा सेवन करते हैं, उनकी जल्दी मृत्यु का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। यह शोध बीएमजे जनरल में प्रकाशित हुआ है।

Heavy red meat eaters at increased risk of death
मछली
शोध का कहना है कि रेड मीट की जगह मछली, अंडे, साबूत अनाज और सब्जियां खाने वाले व्यक्ति ज्यादा लंबे वक्त तक जीते हैं। यह शोध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ है। इसमें शोधकर्ताओं ने ज्यादा तादाद में रेड मीट खाने और जल्दी मृत्यु होने के बीच संबंध खोजा है।

 
Heavy red meat eaters at increased risk of death
रेड मीट - फोटो : pixabay
शोधकर्ताओं ने आठ सालों तक रेड मीट के सेवन और उसके अगले आठ सालों के बीच मृत्यु दर पर स्टडी की और इस नतीजे पर पहुंचे की रेड मीट के सेवन से मृत्यु का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1986 से लेकर 2010 के बीच का डेटा लेकर शोध किया। इस शोध के लिए  53,553 पंजीकृत नर्सों का डेटा लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy red meat eaters at increased risk of death
रेड मीट - फोटो : pixabay

इन नर्सों की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। इसके अलावा, शोध के लिए 40 से 75 साल की उम्र वाले 27,916 पुरुषों का डेटा एकत्रित किया गया जो कि स्वास्थ्य प्रोफेशन से जुड़े हुए थे। ये सभी डेटा अमेरिकी प्रतिभागियों का लिया गया। जिन लोगों का डेटा लिया गया, उन्हें न तो कैंसर की बीमारी थी और न ही हार्ट से जुड़ी बीमारी।

विज्ञापन
Heavy red meat eaters at increased risk of death
healthy food
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के खानपान की फ्रीक्वेंसी देखी। इसके बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे की मछली, अंडा, साबूत अनाज और सब्जियां खाने से जहां इंसान ज्यादा लंबे वक्त तक जीता है, वहीं रेड मीट खाने से मृत्यु का खतरा ज्यादा रहता है। शोध में रेड मीट खाने से 14,019 लोगों की मौत की पुष्टि हई जिनमें 8,426 महिलाएं और 5,593 पुरुष थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed