फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Health: कई बार बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं हृदय रोगों के लक्षण, ऐसे करें इसकी पहचान

Thu, 15 Jun 2023 02:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jun 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Heart Symptoms that Shouldn't Ignore, How heart disease can affect other parts of the body
हृदय रोगों के लक्षणों को जानिए - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों का जोखिम दुनियाभर में काफी तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगभग सभी उम्र के लोगों में इसका खतरा हो सकता है। जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी है, इसका जोखिम किसी को भी हो सकता है। यही कारण है कि सभी उम्र के लोगों को हृदय को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के उपाय करते रहने चाहिए। 



हृदय रोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से भी एक है। हर साल इसके कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। डॉक्टर कहते हैं, आमतौर पर सांस में तकलीफ से लेकर छाती में दर्द-जकड़न को हृदय रोगों से संबंधित माना जाता है, पर जरूरी नहीं है कि हृदय रोगों के सभी लक्षण बहुत स्पष्ट हों या फिर उनमें हृदय से संबंधित लक्षण शामिल हों।

कई बार शरीर में होने वाली कुछ अन्य समस्याएं भी संकेत हो सकती हैं कि आपको हृदय की कोई समस्या है। आइए ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं। 

Heart Symptoms that Shouldn't Ignore, How heart disease can affect other parts of the body
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock

हाथ या पीठ दर्द

हृदय रोगों, विशेषकर हार्ट अटैक की स्थिति में अन्य लक्षणों को साथ डॉक्टर यह भी देखते हैं कि कहीं आपके बाएं हाथ या पीठ या फिर जबड़े में दर्द तो नहीं है? अगर ऐसा है तो इसे हार्ट अटैक के संकेत के तौर पर देखा जाता है। यह एनजाइना या दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है। दर्द आपकी छाती में शुरू होता है जो कि शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लग जाता है। 

हालांकि इस प्रकार के दर्द के कई और भी कारण हो सकते हैं।

Heart Symptoms that Shouldn't Ignore, How heart disease can affect other parts of the body
थकान की समस्या - फोटो : istock

असामान्य थकान का बना रहना

दिनभर के कामकाज के बाद कभी-कभार थकान महसूस होना सामान्य है। लेकिन अगर आपको अक्सर ही थकान बनी रहती है तो इसे शरीर में होने वाली समस्याओं का संकेत भी माना जाता है। यह दिल के दौरे का भी संकेत हो सकता है। अस्पष्ट कारणों से अगर अक्सर थकान रहती है तो इस बारे में किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। सामान्य हृदय की समस्याओं में भी ये लक्षण काफी कॉमन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heart Symptoms that Shouldn't Ignore, How heart disease can affect other parts of the body
पैरों में सूजन की दिक्कत - फोटो : iStock

अंगों में सूजन की समस्या

अगर आपको हृदय रोग, विशेषकर हार्ट फेलियर की समस्या है तो इसके कुछ लक्षण आपके पैरों, टखनों, या पेट में भी दिख सकते हैं। आपको लग सकता है कि जैसे जूते तंग महसूस करते हैं।

जैसे ही आपके हृदय से रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है, नसों के माध्यम से रक्त वापस आ सकता है। आपके पैरों के निचले हिस्से में सूजन (एडीमा) होना हृदय की समस्या का संकेत माना जाता है। पैरों में अगर बिना चोट के ही सूजन रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करके जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
Heart Symptoms that Shouldn't Ignore, How heart disease can affect other parts of the body
खर्राटों की समस्या - फोटो : iStock

जोर से खर्राटे लेना

यदि आप अक्सर रात में जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं, तो इसे भी हार्ट की समस्या का संकेत माना जाता है, यह स्लीप एपनिया के कारण हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण सोते समय आपकी सांस रुक जाती है। यह एट्रियल फ्रेबिलेशन से संबंधित हो सकता है। यदि आप अपने स्लीप एपनिया का इलाज नहीं करवाते हैं, तो आपको जानलेवा हृदय रोग होने का अधिक जोखिम हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed