आज के समय में कई लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक होता है। हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे किन वजहों से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। बदलती लाइफस्टाइल और खान- पान की गलत आदतों की वजह से आज के समय में दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए किन वजहों से हार्ट अटैक का खतरा रहता है...
{"_id":"5fd5e1036825be1e684fdbcb","slug":"heart-attack-reasons-causes-in-hindi-heart-attack-kyu-aata-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heart Attack Reasons: इन वजहों से रहता है हार्ट अटैक का खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Heart Attack Reasons: इन वजहों से रहता है हार्ट अटैक का खतरा
Sun, 13 Dec 2020 03:25 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 13 Dec 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
आज के समय में कई लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने की वजह से हार्ट अटैक की संभावना रहती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
धूम्रपान या तंबाकू का सेवन
- धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने की वजह से हार्ट अटैक की संभावना रहती है। लॉन्ग टर्म स्मोकिंग या सेकेंड हैंड स्मोकिंग दोनों ही हार्ट अटैक का कारण बन सकती हैं। हमें बीड़ी- सिगरेट पीने वालों से भी दूर रहना चाहिए। धूम्रपान या तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हृदय को नियंत्रित करने वाली धमनियों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटापा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मोटापा
- मोटापा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मोटापा भी हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। वजन को नियंत्रण में रखने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों को भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
डायबिटीज
- डायबिटीज के मरीजों को भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।