फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: 60 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की भारत की क्या है तैयारी? जानें सबकुछ

Sun, 13 Dec 2020 03:12 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 13 Dec 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine cold storage update
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

भारत में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार चिंता का विषय तो है ही, लेकिन साथ ही साथ इस बात की खुशी भी है कि अब वैक्सीन आने में ज्यादा समय नहीं है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा था कि साल 2021 के पहले 3-4 महीनों में इस बात की संभावना है कि हम देश के लोगों को वैक्सीन प्रदान कर सकेंगे। उसके बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। कोविड-19 के वैक्सीन कार्यक्रम से जुड़े एक विशेषज्ञ के मुताबिक, सरकार की योजना कोरोना के सबसे ज्यादा जोखिम वाले साठ करोड़ लोगों को सबसे पहले वैक्सीन देने की है। आइए जानते हैं इसकी तैयारियों के बारे में... 

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine cold storage update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चुनाव मशीनरी का होगा इस्तेमाल 

कोविड-19 के वैक्सीन कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री को सलाह देने वाले विशेषज्ञों के दल की अगुवाई करने वाले वीके पॉल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है कि कोरोना वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत अपनी चुनाव मशीनरी का इस्तेमाल करेगा। यह वैक्सीन कार्यक्रम छह से आठ महीने तक चलेगा और इसके लिए देशभर में फैले कोल्ड स्टोरेज को इस्तेमाल में लाया जाएगा। 

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine cold storage update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रॉयटर्स के मुताबिक, वीके पॉल ने कहा है कि सरकार ने दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान पर वैक्सीन स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार फिलहाल उन चार वैक्सीन को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रही है जो लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine cold storage update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वीके पॉल के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक, जायडस और रूस की स्पूतनिक-वी जैसी चार वैक्सीनों के लिए सामान्य कोल्ड स्टोरेज की जरूरत है और भारत के लिए यह कोई बड़ी चुनौती नहीं है। हालांकि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को कई देश मंजूरी दे चुके हैं और भारत में भी इसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी गई है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इस टीके के भंडारण के लिए शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस कम तापमान की जरूरत है और भारत में फिलहाल इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस वैक्सीन को भारत के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine cold storage update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत के लिए सबसे अच्छा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को ही माना जा रहा है, क्योंकि इसे सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है और माना जा रहा है कि इसकी कीमत भी कम होगी। फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में लगी हुई है। यहां इसे 'कोविशील्ड' नाम से लॉन्च किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed