फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने बताए उपाय, FAST और CAB फार्मूला बचाएगी जान

Sat, 22 Jul 2023 06:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jul 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
heart attack and stroke risk factors, know how to diagnose heart attack and stroke
हार्ट अटैक के बाद सीपीआर देने के लाभ - फोटो : istock

दुनियाभर में हृदय रोगों के कारण होने वाली मौतों का खतरा सबसे अधिक होता है। दिल का दौरा और स्ट्रोक दो अलग-अलग अंगों- हृदय और मस्तिष्क में होने वाली समस्याएं हैं, इसमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समानता के तौर पर देखा जाता है। यानी कि अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट की बीमारियां होने का खतरा अधिक हो सकता है।



आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हर साल लाखों लोगों को इन बीमारियों के चलते अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके इन बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक और स्ट्रोक की स्थिति में FAST और CAB दो ऐसे फार्मूले हैं जो आपको जानलेवा समस्याओं के खतरे से बचाने में लाभकारी हो सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

heart attack and stroke risk factors, know how to diagnose heart attack and stroke
ब्रेन स्ट्रोक का समय पर निदान जरूरी - फोटो : Pixabay

FAST से स्ट्रोक की समस्या में मिल सकता है लाभ

स्ट्रोक का खतरा किस भी उम्र के लोगों में हो सकता है। मस्तिष्क में रक्त का संचार कम होने के कारण स्ट्रोक का जोखिम होता है, इसे जानलेवा समस्या के तौर पर भी देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, इसके लिए BE FAST एक तरीका हो सकता है जो समय रहते स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान करने और इसे ठीक करने में आपके लिए मददगार है।

स्ट्रोक की समस्या के समय रहते निदान के लिए इस फार्मूले को प्रयोग में लाने से मदद मिल सकती है।

  • बी - बैलेंस यानी असंतुलित होना, लड़खड़ाना या पैर में कमजोरी होना
  • - आई: एक या दोनों आंखों में धुंधलापन या दृष्टि की समस्या होने का खतरा। 
  • एफ - फेस: चेहरा झुका हुआ या लकवा जैसी समस्या। 
  • - आर्म: हाथ की कमजोरी महसूस होना। 
  • एस -स्पीक: बोलने में कठिनाई
  • टी- टाइम, ऐसी समस्या होने पर रोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
heart attack and stroke risk factors, know how to diagnose heart attack and stroke
हार्ट अटैक की समस्या का निदान - फोटो : istock

हार्ट अटैक में CAB फार्मूले से मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हार्ट अटैक के आधे से ज्यादा रोगियों को बचाया जा सकता है, अगर उन्हें समय पर इलाज और सीपीआर मिल जाए। सीपीआर की मदद से हृदय में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में लाभ मिल सकता है। CAB फार्मूले को जानना और इसे प्रयोग में लाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क तक रक्त पंप करने में मदद करने के लिए छाती के मध्य भाग पर एक मिनट में 100-120 पर दबाव डालें।

  • सी- छाती को कंप्रेस करें।
  • ए- वायुमार्ग के खोलने का प्रयास।
  • बी- ब्रीद, सांस लेने में सहायता करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
heart attack and stroke risk factors, know how to diagnose heart attack and stroke
हृदय को स्वस्थ रखने के करें उपाय - फोटो : Istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

डॉक्टर कहते हैं, हार्ट अटैक और स्ट्रोक दोनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिसको लेकर लोगों को बेहद सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। सभी लोगों को इन दोनों उपायों के बारे में जानना चाहिए, जिससे रोगियों में समय रहते लक्षणों की पहचान और इसका इलाज किया जाना आसान हो सके।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed