चिकित्सा विज्ञान ने मनुष्य के लिए कई फायदेमंद अविष्कार किए हैं। इन अविष्कारों ने मानव जीवन को बाधाओं के बावजूद आसान बनाने में मदद की है। आज लगभग हर बीमारी या शारीरिक-मानसिक समस्या के लिए उपचार और साधन मौजूद हैं। हियरिंग एड यानी कान की सुनने की मशीन भी ऐसा ही एक साधन है जो उम्र के साथ कमजोर होती श्रवण क्षमता या किसी अन्य कारण से सुनने में होने वाली तक़लीफ़ के प्रबंधन में मदद करता है।
जरूरी बात: क्या आप भी लगाते हैं सुनने की मशीन? इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना खड़ी हो सकती है नई मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान
कान की मशीन फायदेमंद साधन है जो श्रवण सम्बन्धी समस्याओं की बाधा को दूर करने में मददगार होती है। इसलिए इनको खरीदते समय, इनके उपयोग और देखभाल को लेकर पूरी जानकारी लें। बाहरी हिस्से में कई बार वैक्स या कचरा फंस जाता है जो मशीन की फिटिंग को खराब कर सकता है, कान में परेशानी पैदा कर सकता है और वॉल्यूम को कंट्रोल करने वाले हिस्सों पर बुरा असर डाल सकता है। इस हिस्से की सफाई करते समय विशेष ध्यान रखें।
मशीन साफ करने के लिए बहुत गीले कपड़े या कैमिकल का प्रयोग न करें।यदि वैक्स कड़क हो गया हो या ज्यादा फंसा हो तो एक टिशू या कपड़े को एकदम हल्का सा गीला करके उसे निकालें। यदि कपड़े व टिशू से वैक्स न निकले तो ब्रश का प्रयोग भी हल्के हाथों से कर सकते हैं। लेकिन इसमें बहुत सावधानी रखें।
माइक्रोफोन वाला हिस्सा सबसे महत्वपूर्ण
ये मशीन का सबसे नाजुक हिस्सा होता है और इसका खराब होना पूरी मशीन के परफॉर्मेंस पर बुरा असर डाल सकता है।
- माइक्रोफोन में सेफ्टीपिन या ऐसी किसी भी चीज को न डालें।
- जब माइक्रोफोन वाले हिस्से को साफ करें तो मशीन के ऊपरी हिस्से को नीचे कर दें। इससे माइक्रोफोन वाला हिस्सा नीचे की तरफ आ जायेगा और फंसा हुआ कचरा नीचे गिर जाएगा।
- मशीन के साथ दिए गए ब्रश का उपयोग करते हुए हल्के हाथों से कचरा साफ करें।
ये बातें भी आवश्यक
मशीन के रिसीवर वाले हिस्से के खराब होने के पीछे कचरा या वैक्स फंसने या बैटरी खराब होने जैसी स्थितियां हो सकती हैं। इसकी सफाई नियमित होनी चाहिए और इसके लिए मशीन के साथ दिए ब्रश का उपयोग किया जाना चाहिए। इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
सफाई करते समय ज्यादा दबाव न डालें। मशीन के साथ दिए छोटे से वायर लूप का उपयोग वैक्स को साफ करने के लिए करें। कुछ मशीनों के साथ रिसीवर में वैक्स गार्ड या वैक्स फिल्टर जैसी सुविधाएं भी हो सकती हैं। खरीदते समय इस बात को ध्यान में रखा जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।