फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में इन चीजों को शामिल करना डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

Wed, 16 Dec 2020 08:47 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 16 Dec 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Healthy food for diabetes patient in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में लोग बहुत ज्यादा मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित हो रहे हैं। मधुमेह का मरीज होना किसी सजा से कम नहीं होता है। सही खान-पान न होना इसकी सबसे बड़ी वजह है। शरीर में इंसुलिन का सही से न बन पाना और ग्लूकोज का स्तर बढ़ने की वजह से व्यक्ति को शुगर की बीमारी होती है। मधुमेह के रोगी को किडनी और लिवर संबंधित परेशानियां बहुत जल्दी हो जाती हैं। मधुमेह के रोगी की आंखों की रोशनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर बहुत सारी चीजें खाने को मना कर देते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज को व्यायाम के साथ अपने खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मधुमेह के रोगी अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करके अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। 



 

Healthy food for diabetes patient in hindi
भिंडी - फोटो : pixabay

डायबिटीज के मरीज को अपने खाने में भिंडी को शामिल करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट मधुमेह के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है। कुछ लोग मधुमेह के रोगियों को भिंडी का पानी पीने की सलाह भी देते हैं। 

Healthy food for diabetes patient in hindi
अलसी के बीज - फोटो : pixabay

अलसी के बीजों में ओमेगा फैटी एसिड और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए यह मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अलसी के बीज मधुमेह के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। फाइबर शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy food for diabetes patient in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। मधुमेह के रोगियों को अपनी डाइट में हरी सब्जियां जैसे हरी मिर्च, मेथी, लौकी, पालक आदि शामिल करनी चाहिए। क्योंकि इन सब्जियों में फाइबर और आयरन पाया जाता है। जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Healthy food for diabetes patient in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मधुमेह के रोगी भी दिन में एक सेब खा सकते हैं, लेकिन सेब को रात के समय नहीं खाना चाहिए। इससे किसी-किसी को अपच की समस्या हो जाती है। मधुमेह के रोगियों को ऐसी चीजें खाने को मना किया जाता है, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा हो, इसलिए कुछ भी खाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed