फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: शरीर में दर्द है तो क्या कोरोना हो सकता है? विशेषज्ञ से जानें इसके बारे में सबकुछ

Tue, 15 Dec 2020 10:50 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine side effects coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा 99 लाख से ऊपर हो चुका है। हालांकि देश में कोविड से ठीक होने की दर भी 95 फीसदी से ऊपर हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 94 लाख 22 हजार संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में तीन लाख 39 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र सहारा है। केंद्र सरकार ने तो देश में व्यापक टीकाकरण अभियान के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की योजना बना रहा है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...

Coronavirus vaccine in India covid vaccine side effects coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोरोना की वैक्सीन के साइड-इफेक्ट होंगे? 

  • दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. मधुर यादव बताते हैं, 'हर वैक्सीन के अपने साइड-इफेक्ट होते हैं, इसके भी हो सकते हैं। जैसे, एलर्जी होना, हल्का बुखार आना, दर्द थोड़े समय के लिए हो गया, आदि। ऐसा आमतौर पर होता ही है। इसमें आने वाला बुखार पैरासिटामोल टैबलेट से ठीक हो जाता है।' 
Coronavirus vaccine in India covid vaccine side effects coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या भारत में कुछ ही हफ्तों में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा? 

  • डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'जी हां, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जैसे ही हमारे वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलती है, वैसे ही हमारे देश में टीकाकरण शुरू हो जाएगा। अमेरिका में टीकाकरण शुरू भी हो गया। भारत में जब तक वैक्सीन को लेकर पूरी तसल्ली नहीं हो जाएगी, तब तक हरी झंडी नहीं दी जाएगी, ताकि लोगों में वैक्सीन के प्रति नकरात्मक भावनाएं उत्पन्न नहीं हों। जैसे कि वो सुरक्षित है या नहीं, लगवाने से कुछ हो तो नहीं जाएगा, आदि।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine side effects coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोरोना की वैक्सीन के लिए बूस्टर डोज की भी जरूरत पड़ेगी? 

  • डॉ. मधुर यादव बताते हैं, 'अभी जो वैक्सीन आने वाली हैं, उनकी पहली डोज के चार हफ्ते के बाद दूसरी डोज देनी होगी। दो डोज लेने के बाद इम्यूनिटी विकसित हो जाएगी। अभी यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि यह इम्यूनिटी कितने दिन तक रहेगी। हालांकि एक बात पक्की है कि वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी को सावधानी रखनी होगी। हालांकि वो अच्छा भी है, कोरोना के अलावा भी कई संक्रमण जो ड्रॉपलेट्स के जरिए फैलते हैं, वो रुकेंगे।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine side effects coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

शरीर में दर्द है तो क्या कोरोना हो सकता है? 

डॉ. मधुर यादव बताते हैं, 'अगर केवल शरीर में दर्द है, तो कोरोना नहीं होगा, कई अन्य कारणों से भी शरीर में दर्द होता है। लेकिन अगर दर्द के साथ हल्का या तेज बुखार भी है, तो तुरंत जांच कराएं। हो सकता है साधारण वायरल फीवर हो, लेकिन जांच में तस्वीर साफ हो जाने से बाकी लोग सुरक्षित रहेंगे। अब तो सरकार ने हर जगह कोविड जांच केंद्र स्थापित कर दिए हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed