फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बारिश के मौसम में जरूर खाएं भुट्टा, स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Fri, 13 Aug 2021 08:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
Healthy diet Health benefits of corn in hindi
भुट्टा खाने के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


भुट्टा तो आपने खाया ही होगा? अंग्रेजी में इसे कॉर्न कहा जाता है। बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का एक अलग ही मजा होता है। इसे सेहत का खजाना माना जाता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पके हुए भुट्टे में कैरोटीनॉयड विटामिन-ए अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जिसे आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा भुट्टे में और भी कई तरह के विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। माना जाता है कि भुट्टे को पकाने के बाद उसके एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा 50 फीसदी तक बढ़ जाती है। सिर्फ यही नहीं, भुट्टे को एक बेहतरीन कोलेस्ट्रॉल फाइबर भी माना जाता है, जो हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं भुट्टे के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में... 

Healthy diet Health benefits of corn in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को करता है मजबूत 

  • भुट्टे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा यह हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है और हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से भी बचाता है। 
Healthy diet Health benefits of corn in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज में भी है फायदेमंद 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए भुट्टे का सेवन बहुत फायदेमंद है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें पाए जाने वाले, जैसे फाइटेट्स, टैनिन और पॉलीफेनोल्स पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy diet Health benefits of corn in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी कारगर है भुट्टा 

  • भुट्टे को गैस और किडनी की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें चूंकि कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में यह वजन कम करने में भी बहुत कारगर है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग लोगों को भुट्टे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 
विज्ञापन
Healthy diet Health benefits of corn in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एनीमिया को करता है दूर 

  • शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। ऐसे में भुट्टे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन-बी और फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जिससे एनीमिया को दूर करने में मदद मिलती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed