फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Bone Diet: हड्डियों को मजबूत बनाना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, विटामिन-डी से होती हैं भरपूर

Thu, 09 Sep 2021 08:22 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
healthy bone diet plan in hindi Tips to make bones stronger vitamin d foods
स्वस्थ हड्डियों आहार योजना - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai



डॉ. आईएन वाजपई 

न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

अनुभव- 45 वर्ष

स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन्स की बहुत जरूरत होती है। इनमें हृदय रोगों से लेकर त्वचा विकार, आंखों और हड्डियों से संबंधित बीमारियों को रोकने और उनका इलाज करने की क्षमता होती है। यूं तो विटामिन कई प्रकार के होते हैं और हर एक विटामिन की अपनी अलग भूमिका होती है। जैसे विटामिन-ए को आंखों और बालों के स्वास्थ्य के लिए और विटामिन-सी को इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है, ठीक उसी तरह विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और साथ ही जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। अगर मामला गंभीर हो जाए तो गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी हो सकता है। इसलिए अपने आहार में विटामिन-डी से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं इस विटामिन के बेहतरीन स्रोत क्या हो सकते हैं? 

healthy bone diet plan in hindi Tips to make bones stronger vitamin d foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडा 

  • अंडे को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें प्रोटीन से लेकर विटामिन-डी, कैल्शियम और कई तरह के खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे को शामिल कर सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
healthy bone diet plan in hindi Tips to make bones stronger vitamin d foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूध, दही, पनीर 

  • ये तीनों चीजें विटामिन-डी और कैल्शियम से भरपूर होती हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इनके सेवन से न सिर्फ हड्डियों को मजबूती मिलती है, बल्कि पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy bone diet plan in hindi Tips to make bones stronger vitamin d foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मशरूम 

  • मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। इसके सेवन से न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है, बल्कि यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन घटाने में भी मददगार होता है। 
विज्ञापन
healthy bone diet plan in hindi Tips to make bones stronger vitamin d foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सोयाबीन 

  • इसमें मौजूद विटामिन-डी, कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। यह शरीर में खून की कमी हो पूरा करने में भी मदद करता है और साथ ही इसका सेवन दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। 

नोट: डॉ. आईएन वाजपई अत्यधिक योग्य और अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं। इन्होंने लखनऊ के केजीएमसी से अपना एमबीबीएस किया है। इसके बाद इन्होंने जनरल सर्जरी में एमएस किया और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पढ़ाई की है। इन्होंने 1996 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2012 में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में रिटायर हुए। डॉक्टर आईएन वाजपाई आईएमए एंड न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉक्टर वाजपई को 45 वर्षों का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed