Health Union Budget 2023 coarse grains Health Benefits : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश किया। बजट 2023-24 में उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कई घोषणाएं की। इसमें उन्होंने मेडिकल उपकरणों, मेडिकल कॉलेज, फार्मास्युटिकल सेक्टर में नई योजना लाने और फार्मा में रिसर्च के लिए नई योजनाएं चलाने की घोषणा की। उन्होंने 2047 तक एनीमिया खत्म करने की घोषणा की है। अपने भाषण में उन्होंने मोटे अनाज का जिक्र करते हुए कहा कि इसे दुनिया में बढ़ावा दिया जाएगा। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे भी मन की बात में मोटे अनाज का जिक्र किया था। सरकार मोटे अनाज को विश्व स्तर पर क्यों प्रोत्साहित करना चाहती है। सवाल है कि मोटा अनाज क्या होता है? सरकार विश्व में मोटे अनाज को क्यों बढ़ावा देना चाहती है और स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज कितना सेहतमंद हो सकता है, आइए जानते हैं मोटा अनाज से जुड़ी सभी जानकारी।
Health Budget 2023: विश्व में मोटे अनाज को बढ़ावा देगी सरकार, जानें क्या है मोटा अनाज और सेहत के लिए फायदे
सरकार विश्व में मोटे अनाज को क्यों बढ़ावा देना चाहती है और स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज कितना सेहतमंद हो सकता है, आइए जानते हैं मोटा अनाज से जुड़ी सभी जानकारी।
क्या है मोटा अनाज
मोटा अनाज को सुपर फूड कह सकते हैं। इसमें खास सेहतमंद गुण होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है।
मोटा अनाज में पोषक तत्व
भारत की इन आठ फसलों से तैयार मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें सॉल्युबल फाइबर के साथ ही कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है। मोटे अनाज को कुपोषण के खिलाफ लाभकारी माना जाता है। मोटा अनाज का सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है।
मोटे अनाज के सेवन के सेहतमंद फायदे
मोटा अनाज डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों को दूर करता है। आइए जानते हैं मोटे अनाज के सेवन के फायदे।
इम्यूनिटी मजबूत करता है
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आसानी से फैल रही संक्रामक बीमारियों की एक वजह संतुलित और पोषक आहार की कमी है, जो इम्यूनिटी को कमजोर बनाती है। मोटे अनाज से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
हड्डियों की मजबूती
मोटा अनाज मडुवे में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। कमजोर हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की पूर्ति के लिए मोटा अनाज लाभकारी है।
डायबिटीज पर नियंत्रण
डायबिटीज मरीजों के लिए मोटा अनाज लाभकारी है। बाजरे में अच्छा खासा प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन मधुमेह पर कंट्रोल करता है।