फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारियों से दूर रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी, इन चार चीजों का कर सकते हैं सेवन

Fri, 06 Aug 2021 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Aug 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Health tips You can consume these four foods to keep the liver healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

डॉ अनिल मोलाईराम


गैस्ट्रोएंटरोलॉजी

Medically Reviewed by Dr. Anil Molairam

व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए क्या कुछ नहीं करता। समय पर सोना, पूरी नींद लेना, एक अच्छी दिनचर्या का पालन करना, व्यायाम करना, योगा करना और एक अच्छे खानपान का सेवन करना आदि। बावजूद इसके इंसान कई बीमारियों से घिर जाता हैं, जो उसके लिए काफी समस्या उत्पन्न करती हैं। मानव शरीर के कई अंग हैं, जिन्हें नुकसान पहुंचने से व्यक्ति काफी बीमार तक हो सकता है। इसी में से एक अंग है लिवर, जिसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में हम कई तरह की दवाओं का सहारा तो ले सकते हैं, लेकिन अगर हम चाहें तो अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करके भी अपने लिवर को स्वस्थ रखने की तरफ एक शानदार कदम बढ़ा सकते हैं, जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

Health tips You can consume these four foods to keep the liver healthy
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

पालक

  • पालक एक हरी सब्जी है, और ये सभी जानते हैं ये हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक होती है। पालक में मौजूद ग्लूटथिओन नाम का एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पालक हमारे लिवर के अलावा हमारी आंखों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आप पालक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Health tips You can consume these four foods to keep the liver healthy
चुकंदर के फायदे - फोटो : Pixabay

चुकंदर

  • चुंकदर को लिवर के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर से वसा कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप चुकंदर का सेवन जूस या सलाद के रूप में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips You can consume these four foods to keep the liver healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर

  • गाजर इंसान के लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है और ये उसे स्वस्थ रखने में मदद भी करता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर के लिए लाभकारी होते हैं। आप गाजर की सब्जी, गाजर का जूस, आचार या फिर गाजर का सलाद बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Health tips You can consume these four foods to keep the liver healthy
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी

  • हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होने के अलावा इसमें पाया जाने वाला ऑक्सीडेटिव गुण तनाव कम करने में मदद करता है। इसकी वजह से ये लिवर को किसी भी तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। आप हल्दी का सेवन खाने में और हल्दी वाले दूध का सेवन रोजाना कर सकते हैं।


नोट: डॉ अनिल मोलाईराम  एक प्रतिष्ठित और कुशल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने बॉम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से मेडिसिन में एमडी और मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में स्पेशलाइजेशन किया है। इन्होंने एंडोस्कोपी और एंडोस्कोपी अल्ट्रासोनोग्राफी में फेलोशिप भी हासिल की है। यह एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, सिग्मा एंडोस्कोपी, ईआरसीपी, एंडोस्कोपिक वेजिटेशन बिलियरी स्टेटिंग और सामान्य स्टेटिंग में  माहिर हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed