फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या आप भी नहीं करते हैं सुबह का नाश्ता, जानें इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Tue, 19 Aug 2025 01:39 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर कुछ लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कुछ लोग जल्दबाजी में नहीं करते वहीं कुछ लोग डाइटिंग करते हैं, आदि। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसका सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Health Tips What Happens to Body If Skip Breakfast Every Day Effects Expalined
नाश्ता भूलना - फोटो : Adobe

Skipping Breakfast Effects: अक्सर कुछ लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता नहीं ले पाते हैं। कुछ लोगों की तो ये दिनचर्या की आम आदत बन चुकी है। बहुत से लोग काम पर जल्दी निकलने, वजन कम करने या बस समय की कमी के कारण नाश्ते को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि यह आदत हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, क्योंकि यह रात भर के उपवास के बाद शरीर को ऊर्जा देता है।



एक पौष्टिक नाश्ता हमारे मेटाबॉलिज्म को सही तरीके से शुरू करने में अहम भूमिका निभाता है, दिमाग को सक्रिय बनाता है और हमें पूरे दिन ऊर्जावान रखता है। नाश्ता न करने से न केवल थकान और कमजोरी महसूस होती है, बल्कि यह शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ाता है। विशेषज्ञ लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि सुबह का नाश्ता एक स्वस्थ जीवन शैली की नींव होती है। अगर आप भी सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि यह आपके शरीर पर किस तरह का प्रभाव डालता है।

Health Tips What Happens to Body If Skip Breakfast Every Day Effects Expalined
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
जब आप सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं, तो शरीर ऊर्जा बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म की दर को धीमा कर देता है। इससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जो लंबे समय में वजन बढ़ने और मोटापे का कारण बन सकती है। इसको आसान शब्दों में लिखें तो नाश्ता न करने से शरीर पर अतिरिक्त फैट जमा होने की आशंका बढ़ जाती है।


ये भी पढ़ें- Bizarre Surgery: 'दांत से बनी आंख' ने लौटाई महिला की जिंदगी में रोशनी, इस मेडिकल चमत्कार ने किया दुनिया को हैरान
 
Health Tips What Happens to Body If Skip Breakfast Every Day Effects Expalined
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

ब्लड शुगर का असंतुलन
नाश्ता न करने से सुबह के समय ब्लड शुगर का स्तर गिर जाता है, जिससे थकान, चक्कर आना और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। यह आदत डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है, क्योंकि शरीर को ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें- WHO की सलाह: यह आसान उपाय हर साल 8 लाख मासूमों की बचा सकता है जान, गंभीरता से दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips What Happens to Body If Skip Breakfast Every Day Effects Expalined
तनाव, स्ट्रेस - फोटो : Freepik.com

मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर असर
नाश्ता न करने से दिमाग को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलता, जो उसके ठीक से काम करने के लिए जरूरी है। इससे ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आती है, याददाश्त कमजोर होती है और सोचने की क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। छात्रों और पेशेवरों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन सकती है।


ये भी पढ़ें- Alert: कोरोना से ठीक होने के बाद भी खत्म नहीं हुई टेंशन, एक और गंभीर दुष्प्रभाव सामने आया; महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित
 
विज्ञापन
Health Tips What Happens to Body If Skip Breakfast Every Day Effects Expalined
खान-पान - फोटो : Freepik.com
भूख और गलत खानपान
जब आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, तो आपको दिन में बाद में अधिक भूख लगती है। इस बढ़ी हुई भूख के कारण आप अक्सर अस्वास्थ्यकर और उच्च-कैलोरी वाले स्नैक्स या भोजन का सेवन करते हैं, जिससे वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। यह आदत आपकी पूरी दिनचर्या को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed