फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कमजोर हड्डियों के पीछे छुपी हैं खाने-पीने की ये चार चीजें, आज ही छोड़ना फायदेमंद

Thu, 12 Aug 2021 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Aug 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Health tips weak bones avoid these four food items
कमजोर हड्डी प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इंसान के शरीर का हर एक अंग महत्वपूर्ण होता है। वहीं, अगर बात शरीर के बेहतर कामकाज की करें, तो इसके लिए आपकी हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। लेकिन आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो अक्सर अपने शरीर में दर्द, हड्डियो में दर्द को लेकर शिकायत करते रहते होंगे। यहां तक कि ये समस्या जवान लोगों में भी देखा जाती है। ऐसे में जो लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, इसके पीछे उनका खराब खानपान हो सकता है। खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें और आदतें हैं जो हड्डियों को समय से पहले ही काफी कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में हमें सिर्फ उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो हमारी हड्डियों को कैल्शियम दे सके। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही खाने की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है। इसलिए इनको छोड़ना ही बेहतर विकल्प हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health tips weak bones avoid these four food items
कमजोर हड्डी प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नमक का ज्यादा सेवन

  • नमक हमारे खाने को स्वाद देने का काम करता है। लेकिन दो तरह के लोग होते हैं एक वे जो कम नमक खाते हैं, तो दूसरे वे जो काफी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं। यहां ये समझना होगा कि नमक में सोडियम होता है, जो व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के बाद कैल्शियम को यूरीन के माध्यम से बाहर निकाल देता है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए नमक का ज्यादा सेवन करने से बचें।
Health tips weak bones avoid these four food items
कमजोर हड्डी प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चॉकलेट

  • आजकल के युवा और बच्चे काफी ज्यादा चॉकलेट का सेवन करते हैं, लेकिन हमें ये समझना होगा कि ये हमारी हड्डियों को अंदर ही अदंर खोखला बना देती है। चॉकलेट के सेवन से शरीर में ऑक्सलेट और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता है और ये हड्डियां कमजोर होने का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips weak bones avoid these four food items
कमजोर हड्डी wine - फोटो : istock

शराब

  • कई लोग कभी-कभी पार्टी में, तो कई लोग तो रोजाना शराब पीते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि शराब हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। वहीं, शराब के सेवन से व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है, जो हड्डियों को कमजोर करने का कारण बनता है।
विज्ञापन
Health tips weak bones avoid these four food items
cold drink - फोटो : istock

कोल्ड ड्रिंक्स

  • गर्मी के मौसम हो या घर पर पार्टी हो, ऐसे समय पर लोग कोल्ड ड्रिंक्स काफी पीते हैं। उन्हें लगता है कि ये उनको ठंडक दे रही है, लेकिन असल में ये आपकी हड्डियों को कमजोर करने का काम करती है। इसमें पाए जाने वाले फॉस्फोरस और कार्बन डाईऑक्साइड हड्डियों को खोखला बनाने का काम करता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed