प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
कोरोना वायरस महामारी ने पहले ही लोगों को डराकर रखा है। हर कोई अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है और इस बीच विशेषज्ञों ने चेताया है कि ये कोरोना वायरस सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर रहा है, जिसमें से एक हमारी किडनी भी है। मानव शरीर में किडनी का अपना एक कार्य है। ये व्यक्ति के शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर किडनी में दिक्कतें बढ़ती जाएं और इनका समय रहते इलाज न करवाया जाएं तो इससे फिर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसमें किडनी स्टोन बनना और किडनी का फेल होना मुख्य समस्या है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके भी अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।