फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कान के दर्द से हैं परेशान या निकलता है मवाद, तो ये घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

Thu, 15 Jul 2021 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Health tips These four home remedies can give relief in ear pain and pus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

व्यक्ति को समय-समय पर कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं, जिनकी वजह से वो काफी परेशान रहता है। कभी हाथ-पांव में दर्द, जोड़ों में दर्द, तो कभी कमर दर्द जैसी नाजाने कितनी दिक्कतें आए दिन व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसी है एक समस्या है कान का दर्द। कई लोगों के कान में अचानक दर्द होने लगता है और कई लोगो के कान से मवाद तक निकलने लगता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करके इलाज कराना बेहतर विकल्प है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। हो सकता है कि इन घरेलू उपायों की मदद से आपको राहत मिले। तो हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health tips These four home remedies can give relief in ear pain and pus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन और तेल आ सकते हैं काम

 

  • लहसुन और तेल की जोड़ी आपको कान की समस्या में आराम दे सकती है। इसके लिए आपको 4-5 लहसुन की कली लेकर मीठे तेल में डालनी है और फिर इन कलियों को पका लेना है। जब ये हल्का गुनगुना हो तो इस तेल की 3-4 बूंदें अपने कान में डालें। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।
Health tips These four home remedies can give relief in ear pain and pus
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी का रस

  • जिस तर तुलसी के पत्ते खाकर हमें कई फायदे मिलते हैं, ठीक उसी तरह तुलसी के रस को कान में डालने से कान में हो रहे दर्द और आ रहे मवाद से छुटकारा मिल सकता है। रोजाना 2-3 बूंद कान में डालने से महज कुछ ही दिनों में आपको आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These four home remedies can give relief in ear pain and pus
पुदीने का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पुदीना

  • पुदीना आपकी कान की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको पुदीने की पत्तियों का रस निकाल लेना है और फिर इस रस की 2-4 बूंदें कान में डालनी है। ऐसा करने से आपके कान की दिक्कत जल्दी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
Health tips These four home remedies can give relief in ear pain and pus
प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay

प्याज का रस

  • कान में हो रहे दर्द और मवाद को रोकने में प्याज का रस आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि पहले प्याज का रस निकाल लेना है, और फिर इसे हल्का सा गुनगुना करके इसकी 2-4 बूंदें अपने कान में डालनी है। दिन में 3 बार ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है।


नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed