फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इस तरह करेंगे फलों का सेवन तो मिलेंगे ज्यादा फायदे, जान लें सही तरीका

Thu, 15 Jul 2021 02:11 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of eating fruits with peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


फलों का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है और ये हर तरह से फायदेमंद भी होते हैं। दरअसल, फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं, जो हमारे शरीर में इन चीजों की कमी को पूरी करते हैं। नियमित रूप से फल खाने से हमें पर्याप्त ऊर्जा तो मिलती ही है, साथ ही ये लंबी आयु के अलावा खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि फल हमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जैसे हीट स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप (हाई बीपी), कैंसर, हृदय रोग आदि से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। यानी कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि फलों में मौजूद गुण शरीर को रोग मुक्त बनाते हैं। लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप किस तरह से फल का सेवन कर रहे हैं। फलों के सेवन का सही तरीका आपको पता होना चाहिए, तभी भरपूर फायदा मिल सकता है। 

Health benefits of eating fruits with peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

छिलका सहित फलों का सेवन होता है ज्यादा फायदेमंद 

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे सेब, अमरूद, बेर या अंगूर जैसे फलों का सेवन करते हैं तो उसके छिलके निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन फलों से सभी लाभ आपको तभी मिलेंगे, जब आप उनका सेवन छिलका सहित करेंगे।  
Health benefits of eating fruits with peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ बताते हैं कि सेब के छिलके और उसके अंतर्निहित गुदे के अंदर फाइबर सहित विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन आदि पाए जाते हैं, इसलिए इसे हमेशा छिलकों के साथ ही खाना अच्छा होता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of eating fruits with peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या संतरा और केला भी छिलका सहित खा सकते हैं? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि संतरे को छिलका सहित तो नहीं, लेकिन उसकी रेशेदार स्किन के साथ ही खाएं। आप चाहें तो केले को भी छिलका सहित खा सकते हैं, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी6, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि लोग केले को छिलका सहित खाते नहीं हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of eating fruits with peel in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फलों को छिलका सहित खाने से पहले उसकी साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें, क्योंकि उसमें मौजूद गंदगी आपको बीमार कर सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फलों को हल्के गर्म पानी से साफ कर सकते हैं। इससे उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया आदि मर जाएंगे और आप स्वस्थ रहेंगे। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed