फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: 30 की उम्र के बाद न करें इन चार चीजों का सेवन, शरीर को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Tue, 05 Oct 2021 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Oct 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
health tips these four food avoid eating after age 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

मानव शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारे आसपास मौजूद चीजें जो इन्हें फायदा पहुंचाती हैं वो ही नुकसान भी पहुंचा सकती है। जैसे- हमारा खानपान। व्यक्ति ठीक से काम कर सके, अपना जीवन सही तरीके से जी सके, हेल्दी और फिट रह सके आदि। इन चीजों के लिए हमें हेल्दी खानपान का सेवन करना पड़ता है। हमें ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और पौष्टिक तत्वों से भरी हो। लेकिन जिस तरह से आजकल लोग बाहरी खानपान को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं, वो हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है और वो भी खासकर 30 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए। तो चलिए आपको बताते हैं खाने की उन चीजों के बारे में, जिनका सेवन 30 की उम्र के बाद नहीं करने से शरीर को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं।

health tips these four food avoid eating after age 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बर्गर

  • बर्गर लोगों को खाने में काफी पसंद होता है, लेकिन हमें ये समझना होगा कि इस तरह के खाने में ओमेगा-6 फैटी एसिड और सोडियम जैसी चीजों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। वहीं, ये दोनों चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक होती है, जिसके कारण हार्ट अटैक के अलावा कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
health tips these four food avoid eating after age 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एनर्जी ड्रिंक्स

  • हम जब कहीं पहाड़ों पर जाते हैं या अपने काम के कारण थोड़ा सुस्त महसूस करते हैं, तो हम एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन आप ये नहीं जान पाते कि इसमें शुगर और कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होने के कारण ये हमारे शरीर को धीरे-धीरे करके नुकसान पहुंचाती है, जिसके कारण हमारी त्वचा और दांतों पर इसका बुरा असर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips these four food avoid eating after age 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लाल मांस

  • लाल मांस खाने में भले ही स्वादिष्ट होता हो, लेकिन इसमें भारी मात्रा में मौजूद वसा और कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। वहीं, इसमें सोडियम की भी ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण हमारा ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। साथ ही इससे मोटपा, गठिया और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
health tips these four food avoid eating after age 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोडा ड्रिंक

  • ऐसी चीजें हमारे शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है और साथ ही इसमें मौजूद कैफीन और कलर भी हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। यही नहीं, रोजाना सोडा ड्रिंक का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed