फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्वचा पर दिखने वाले ये 4 बदलाव हो सकते हैं लिवर की बीमारी के संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Wed, 28 Jul 2021 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Jul 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Health tips These five symptoms visible in the skin can be signs of liver disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

डॉ. राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 सालों से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं। एक अच्छी दिनचर्या का पालन करना, व्यायाम करना, जिम जाना, योग करना, अच्छा आहार लेना, रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठने जैसी कई अच्छी आदतों को लोग अपनाते हैं। लेकिन बावजूद इसके कई बार लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। वहीं, जब हमारा सिरदर्द होता है, शरीर गर्म होता है तो हमें पता चलता है कि हमें बुखार आ रहा है। ऐसे ही अन्य बीमारियों के भी अपने लक्षण होते हैं। जैसे- स्किन में खुजली, चकत्ते होना या फिर जलन होना। लेकिन लोग कई बार इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो किसी भी बीमारी के संकेत हो सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे संकतों के बारे में बताते हैं, जो आपको लिवर से जुड़ी दिक्कतों की तरफ इशारा करते हैं।

Health tips These five symptoms visible in the skin can be signs of liver disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्किन पर खुजली होना

  • जब हमारे लिवर को नुकसान पहुंचता है यानी वो डैमेज होता है तो इसका एक लक्षण खून में पित्त बनना हो सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अपनी स्किन पर खुजली लग सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब लिवर में खराबी होना शुरू होता है, तो पित्त खून में मिलने लगता है, जिसकी वजह से ये स्किन के नीचे वाले हिस्से में जमा हो जाता है। इसी वजह से व्यक्ति को स्किन पर खुजली की समस्या होने लगती है।
Health tips These five symptoms visible in the skin can be signs of liver disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्किन पर काले-भूरे दाने या दाग धब्बे होना

  • जब व्यक्ति का लिवर ठीक ढंग से काम नहीं करता है, तो इसमें एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में शरीर में टायरोनेज नामक तत्व बढ़ जाता है, जिसके कारण व्यक्ति की स्किन पर काले या भूरे रंग के दाने या फिर दाग धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इस लक्षण के दिखने पर इसे नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से मिलना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These five symptoms visible in the skin can be signs of liver disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों का पीला पड़ना

  • अगर आपका लिवर खराब हो रहा है, तो इस बात का इशारा आपको ऐसे भी मिल सकता है कि अगर आपकी आंखें, नाखून और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगे। ये भी इस और इशारा करता है कि आपके लिवर में कोई दिक्कत है। इसके अलावा कई बार अगर आपको अपनी यूरिन में पीलापन दिख रहा है, तो ये भी लिवर के खराब होने की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन
Health tips These five symptoms visible in the skin can be signs of liver disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नीले रंग के चकत्ते होना

  • कई लोगों के शरीर पर नीले रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं, लेकिन लोग इन्हें सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको ये समझना होगा कि अगर अक्सर आपके शरीर पर ऐसे चकत्ते हो जाते हैं, तो ये इशारा है कि आपके लिवर में कोई दिक्कत है। हो सकता है कि आपके लिवर में सही मात्रा में प्रोटीन नहीं बन रहे हैं। इसलिए इस लक्षण के दिखते ही तुरंत डॉकटर से संपर्क करना चाहिए।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed