फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शरीर को सिर्फ बाहर ही नहीं भीतर से साफ करना भी बहुत जरूरी, आज से ही शुरू कर दें ये चार उपाय

Thu, 23 Jan 2025 02:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Jan 2025 02:28 PM IST
सार

वैसे तो हमारे शरीर का मैकेनिज्म ऐसा है कि ये अपने अंगों की खुद से सफाई करते रहता है। हालांकि जिस तरह से हमारे खान-पान की गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसके कारण शरीर में कई प्रकार के विषाक्त पदार्थ इकट्ठा हो सकते हैं। इसे कैसे दूर करें?

विज्ञापन
Health Tips Simple Ways TO Detox Your Body Naturally At Home
बॉडी डिटॉक्स क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

अपने शरीर को साफ और सुंदर बनाए रखने के हम सभी निरंतर कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर को बाहरी रूप से साफ रखने के साथ-साथ इसकी भीतरी सफाई भी बहुत जरूरी है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो हमारे शरीर का मैकेनिज्म ऐसा है कि ये अपने अंगों की खुद से सफाई करते रहता है। हालांकि जिस तरह से हमारे खान-पान की गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसके कारण शरीर में कई प्रकार के विषाक्त पदार्थ इकट्ठा हो सकते हैं। बॉडी डिटॉक्स यानी कि इसे भीतर से साफ रखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर को विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने और आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में मददगार हो सकता है। विषहरण की प्रक्रिया बीमारियों को रोकने, मानसिक स्पष्टता में सुधार करने और सूजन को कम करने में मददागर हो सकती है।

आप कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर शरीर को अंदर से साफ रख सकते हैं।

Health Tips Simple Ways TO Detox Your Body Naturally At Home
शरीर में गंदगी बढ़ने से हो सकती है बीमारी - फोटो : Freepik.com

डिटॉक्सिफिकेशन जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डिटॉक्सिफिकेशन हमारे शरीर से टॉक्सिन्स (विषैले तत्वों) को बाहर निकालने की प्रक्रिया है। शरीर के विभिन्न अंग जैसे लिवर, किडनी और त्वचा स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स का काम करते हैं लेकिन आजकल की जीवनशैली, प्रदूषण, अस्वस्थ खान-पान और तनाव के कारण शरीर को अतिरिक्त मदद की जरूरत होती है। इन जोखिमों को देखते हुए हम सभी को शरीर को  डिटॉक्स करते रहने के लिए कुछ उपाय करते रहना चाहिए। आइए इस बारे में जानते हैं।

Health Tips Simple Ways TO Detox Your Body Naturally At Home
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

खूब सारा पानी पीते रहना सबसे जरूरी

शरीर की अंदर से साफ-सफाई होती रहे इसके लिए सबसे आसान और जरूरी उपाय है खूब पानी पीते रहना। पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को किडनी और पसीने के माध्यम से बाहर निकालता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, पर्याप्त पानी पीने से किडनी की कार्यक्षमता में सुधार होता है और किडनी शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Simple Ways TO Detox Your Body Naturally At Home
लिवर का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

लिवर की सेहत पर भी दें ध्यान

किडनी की ही तरह लिवर को भी डिटॉक्स का मुख्य अंग माना जाता है जो शरीर के भीतर बढ़ रहे विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार, ब्रोकली, पालक और ग्रीन-टी जैसे खाद्य और पेय पदार्थ लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे ये अंग और बेहतर ढंग से शरीर की साफ-सफाई कर पाता है।

खान-पान में सुधार के साथ शराब से दूरी बनाकर लिवर की सेहत को ठीक रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Health Tips Simple Ways TO Detox Your Body Naturally At Home
अच्छी नींद जरूरी - फोटो : adobe stock

अच्छी नींद लेना भी जरूरी

शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखने के साथ नींद में सुधार करना भी बहुत जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि हर रात पर्याप्त नींद लेना आपके शरीर के स्वास्थ्य और प्राकृतिक विषहरण प्रणाली को ठीक रखने में मददगार है।

सोने के दौरान आपके मस्तिष्क को खुद को फिर से रिफ्रेश करने का मौका मिलता है। इतना ही नहीं दिन भर जमा होने वाले विषाक्त अपशिष्टों को बाहर निकालने के लिए भी ये जरूरी है। उन अपशिष्ट उत्पादों में से एक बीटा-एमाइलॉयड नामक प्रोटीन है, जो अल्जाइमर रोग का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed