फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों में आ जाती है हाथ-पैर की उंगलियां में सूजन? जानें वजह और घरेलू उपचार

Thu, 12 Jan 2023 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
Health Tips Reason Of Swelling Fingers And Toes In Winter Know Home Remedies In Hindi
सर्दी में सूजन की वजह और उपचार - फोटो : iStock

Health Tips : सर्दी के मौसम में कई तरह की वायरल बीमारियां होने का खतरा रहता है। सर्दी-जुकाम और बुखार तो आम बात है ही, साथ ही इस मौसम में अक्सर ही लोग शिकायत करते हैं कि उनके हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। बहुत अधिक ठंड से हाथों की उंगलियां कड़क हो सकती हैं और काम करना कम कर देती हैं, लेकिन सूजन होना भी सामान्य समस्या है। हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन आने से लोग परेशान हो जाते हैं। कड़ाके की ठंड में शरीर में सूजन आने की वजह भी है। वहीं अगर आप की उंगलियों में भी सूजन आ जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, कुछ घरेलू इलाज अपनाकर इसे सूजन से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में हाथ और पैर की उंगलियों में क्यों आ जाती है सूजन, क्या है इसका इलाज और बचाव के तरीके।

Health Tips Reason Of Swelling Fingers And Toes In Winter Know Home Remedies In Hindi
सर्दी में सूजन की वजह और उपचार - फोटो : iStock

सर्दियों में शरीर में सूजन होने की वजह

सर्दी के मौसम में त्वचा की सतह के पास मौजूद छोटी- छोटी रक्त वाहिकाओं में कसाव आ जाता है, इस कारण सूजन हो सकती है। वहीं जब यह गर्म होकर वेन्स में फैलने लगती है तो आसपास के टिशू में फैलने से सूजन हो जाती है। इसके कारण नसों में परेशानी होने से दर्द और खुजली की शिकायत रहती है।

Health Tips Reason Of Swelling Fingers And Toes In Winter Know Home Remedies In Hindi
सर्दी में सूजन की वजह और उपचार

सूजन कम करने का तरीका

सामान्य तापमान

अगर हाथ और पैर की उंगलियों में ठंड के कारण सूजन या खुजली हो रही है तो कंबल में कुछ देर हाथ पैर को रखें। धीरे-धीरे सामान्य तापमान में शरीर होने पर समस्या ठीक हो जाएगी। ध्यान रखें कि सीधे किसी गर्म चीज के संपर्क में न आएं। इससे समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Reason Of Swelling Fingers And Toes In Winter Know Home Remedies In Hindi
सर्दी में सूजन की वजह और उपचार - फोटो : Istock

सरसो का तेल

हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन या दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल से मालिश करें। इससे सूजन से राहत मिलती है। गुनगुने तेल में लहसुन की कलियां मिलाकर भी शरीर पर लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Reason Of Swelling Fingers And Toes In Winter Know Home Remedies In Hindi
सर्दी में सूजन की वजह और उपचार - फोटो : सोशल मीडिया

गुनगुने पानी से हाथ पैर धोएं

सर्दी की ठंडा पानी छूने का मन नहीं करता। इसलिए हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन होने पर ठंडे पानी से परहेज करें और गुनगुने पानी से हाथ पैर धोएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed