फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में दिख रहे हैं अगर ये लक्षण तो हो सकती है विटामिन-डी की कमी, ऐसे करें दूर

Sat, 29 May 2021 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 29 May 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
health tips Lack of vitamin D in the body can also weaken immunity these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

वैसे तो हमें अपने शरीर को हमेशा ही स्वस्थ रखना होता है, लेकिन कोरोना काल होने की वजह से इस समय अगर हमें कोरोना जैसी महामारी से बचकर रहना है, तो फिर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना सबसे जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो इससे हमारी इम्यूनिटी तक कमजोर हो सकती है। विटामिन-डी की कमी से दुनिया भर में काफी संख्या में लोग जूझ रहे हैं, लेकिन इसके संकेतों के बारे में न पता होने के कारण लोग ये जान नहीं पाते हैं कि उनमें विटामिन-डी की कमी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि किन तरीकों से हमें पता चल सकता है कि हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी हुई है और इसे कैसे दूर कर सकते हैं।

health tips Lack of vitamin D in the body can also weaken immunity these methods can help you
Weakness - फोटो : istock

थकान होना

  • अगर आप अच्छे से अपनी नींद पूरी कर रहे हैं, और बावजूद इसके आपको थकान की समस्या हो रही है तो फिर ये विटामिन-डी की कमी की ओर इशारा करता है। शरीर में थकान तब होती है, जब व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है।
health tips Lack of vitamin D in the body can also weaken immunity these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इम्यूनिटी हो जाती है कमजोर

  • विटामिन-डी खासतौर पर इस कोरोना काल में हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है जो मौजूदा समय में बिल्कुल सही नहीं है। जब विटामिन-डी की कमी से व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होती है तब अक्सर लोग बीमार होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips Lack of vitamin D in the body can also weaken immunity these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालों का झड़ना

  • बाल झड़ना भी विटामिन-डी की कमी होने को बताता है। हेयर फॉलिकल्स के विकास के लिए विटामिन-डी का होना बेहद जरूरी है और जब इसकी कमी हमारे शरीर में होती है तो हमारे बाल झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
health tips Lack of vitamin D in the body can also weaken immunity these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पीठ में दर्द होना

  • शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में हमारी हड्डियों में असहनीय दर्द होने लगता है। पीठ में दर्द होना और हड्डियों की मांसपेशियों में दर्द होना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed