फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ऐसे लक्षण आयरन की कमी का माने जाते हैं संकेत, आहार में इन तीन चीजों को शामिल करके पा सकते हैं लाभ

Tue, 02 Aug 2022 11:28 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Aug 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
Health Tips Know What to Eat to Overcome Iron Deficiency Read Details Here in hindi
आयरन की कमी कैसे दूर करें? - फोटो : Pixabay

क्या हम अपने आहार से शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की पूर्ति कर पा रहे हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को खुद से यह सवाल जरूर पूछते रहना चाहिए। शरीर को स्वस्थ और कार्यशील रहने के लिए कई प्रकार के विटामिन्स और खनिजों की आवश्यकता होती है। इसमें होने वाली कमी का अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों रूपों में नकारात्मक असर देखा जा सकता है। शरीर के लिए आयरन ऐसा ही एक अति आवश्यक खनिज है जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।



हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद होता है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में आयरन की होने वाली कमी का असर कई प्रकार से सेहत को प्रभावित कर सकता है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी के लिए जरूरी है कि आयरन से भरपूर भोजन का सेवन करें, ताकि शरीर में इस मिनरल की कमी न होने पाए। शरीर में आयरन की कमी से रक्त का स्तर कम हो सकता है जो आगे चलकर कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है। भारतीय महिलाओं में यह समस्या काफी सामान्य देखी जाती रही है। आइए जानते हैं कि इस पोषक तत्व की आसानी से आहार के माध्यम से कैसे पूर्ति की जा सकती है?

Health Tips Know What to Eat to Overcome Iron Deficiency Read Details Here in hindi
आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा - फोटो : istock

आयरन की कमी से होने वाली समस्याएं

आयरन की कमी से एनीमिया होने का खतरा सबसे अधिक होता है। पर्याप्त आयरन के बिना, आपका शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता है जो उन्हें ऑक्सीजन (हीमोग्लोबिन) ले जाने में सक्षम बनाती हैं। नतीजतन, आयरन की कमी के कारण आपको थकान और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का खतरा सबसे अधिक होता है। इसके अलावा समय के साथ यह कमी त्वचा में पीलापन, चक्कर आने, पैरों में झुनझुनी, जीभ में सूजन या दर्द और हाथ-पैर के ठंडे होने जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। 

Health Tips Know What to Eat to Overcome Iron Deficiency Read Details Here in hindi
पालक खाने के लाभ - फोटो : pixabay

आयरन का स्रोत है पालक

पालक कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। आयरन की पूर्ति के साथ यह कई अन्य पोषक तत्वों की भी शरीर की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। आंकड़ों के मुताबिक 100 ग्राम कच्चे पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है जो आपकी दैनिक आवश्यकताओं की 15 फीसदी तक की पूर्ति कर सकता है। पालक विटामिन सी से भी भरपूर होता है, विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Know What to Eat to Overcome Iron Deficiency Read Details Here in hindi
फली से प्राप्त करें आयरन - फोटो : Pixabay

बीन्स और चने

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, सेम, दाल, छोले, मटर और सोयाबीन आदि का भी सेवन करके शरीर के लिए आवश्यक आयरन की पूर्ति की जा सकती है। खासकर शाकाहारियों के लिए ये सबसे बेहतर स्रोत हो सकते हैं। सफेद और काले चने न सिर्फ प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायक हैं, साथ ही इससे आयरन की भी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Health Tips Know What to Eat to Overcome Iron Deficiency Read Details Here in hindi
रेड मीट से प्राप्त करें आयरन - फोटो : pixabay

रेड मीट का सेवन

आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में रेड मीट सबसे प्रमुख रहा है। रेड मीट, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम और विटामिन-बी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग मांसाहार के सेवन करते हैं, उनमें आयरन की कमी होने की आशंका कम होती है। हालांकि रेड मीट का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, इसका संयमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed